Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ​रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चलाए जा रहे सुशासन तिहार का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है। भाटापारा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहाँ सरकारी तंत्र की सक्रियता ने एक हितग्राही की चिंता को पल भर में मुस्कान में बदल दिया।

    ​समस्याओं का हो त्वरित समाधान-मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सुशासन तिहार के शुभारंभ के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आम जनता को तहसील और दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद जनता के पास पहुँचे। समस्याओं का अधिकारी त्वरित निराकरण करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी विजन का लाभ ग्राम मुड़ीपार निवासी देवकी साहू को मिला।

    शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित श्सुशासन तिहारश् आज एक हितग्राही के लिए सुखद आश्चर्य लेकर आया। भाटापारा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में जब देवकी साहू अपनी माता की भूमि के फौती नामांतरण की गुहार लगाने पहुँची, तो उन्हें पता चला कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान पहले ही कर चुका है।

    समस्या लेकर पहुँची थीं शिविर में ​ग्राम मुड़ीपार निवासी श्रीमती देवकी साहू ने भाटापारा और हथनीपारा स्थित अपनी पैतृक भूमि के नामांतरण के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके द्वारा दो माह पूर्व दिए गए आवेदन पर राजस्व विभाग पहले ही कार्रवाई पूर्ण कर चुका है।

    ​प्रशासन की तत्परता आई सामने

    एसडीएम भाटापारा ने मामले की जांच की तो सुखद तथ्य सामने आए। ​मुड़ीपार एवं भाटापारा इन दोनों ग्रामों का फौती नामांतरण रिकॉर्ड 21 और 23 अप्रैल 2026 को ही दुरुस्त किया जा चुका था। ​हथनीपारा ग्राम की संबंधित भूमि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के कारण तकनीकी रूप से नामांतरण संभव नहीं था, जिसकी स्पष्ट जानकारी आवेदिका को दी गई।

    ​मौके पर हुआ समाधान, खिले चेहरे

    ​जब देवकी साहू को यह पता चला कि उनका काम पहले ही हो चुका है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसडीएम ने बिना समय गंवाए मौके पर ही ​दोनों ग्रामों का बी-1 खसरा प्रदान किया गया।

    ​आवेदिका को डिजिटल किसान किताब सौंपी

    श्रीमती देवकी साहू ने कहा कि मुझे अंदाजा नहीं था कि सरकार इतनी तेजी से काम कर रही है। मैं तो आज आवेदन देने आई थी, लेकिन मुझे यहाँ बना-बनाया प्रमाण पत्र मिल गया। मैं प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से बेहद संतुष्ट और खुश हूँ।

    ​सुशासन का संदेश

    यह प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है कि सुशासन तिहार केवल आवेदन जमा करने का माध्यम नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन चुका है। जहाँ एक ओर रिकॉर्ड समय में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं दूसरी ओर शिविर के माध्यम से हितग्राही को तत्काल दस्तावेज सौंपकर सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026

    सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 6, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण….

    May 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने जताया संतोष, कहा- मिला पूरा सहयोग…..

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026

    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.