Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल…..
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल…..

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत 05 मई 2026 को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खूंटीटोली से होगी, जहां 13 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

    सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेशभर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासन को सीधे आमजन से जोड़ना और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचे।

    जशपुर जिले में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकाय भी शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकासखंडों कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला, मनोरा, पत्थलगांव, फरसाबहार, जशपुर एवं कांसाबेल में मई माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित कर शहरी नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों को शिविरों के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    “सुशासन तिहार 2026” राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए आमजन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ – राज्यपाल रमेन डेका…

    May 4, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता….

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…..

    May 4, 2026

    एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन….

    May 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ – राज्यपाल रमेन डेका…

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…..

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.