Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»तू यहीं रहेगी, मेरे बच्चे पैदा करेगी; हमास के चंगुल से छूटी इजरायली लड़की ने सुनाई आपबीती…
    विदेश

    तू यहीं रहेगी, मेरे बच्चे पैदा करेगी; हमास के चंगुल से छूटी इजरायली लड़की ने सुनाई आपबीती…

    By April 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तू यहीं रहेगी, मेरे बच्चे पैदा करेगी; हमास के चंगुल से छूटी इजरायली लड़की ने सुनाई आपबीती…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के चुंगल से छूटी एक इजरायली महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    महिला ने कहा कि हमास के बंधकों में से एक उससे शादी करना चाहता था और उसके साथ बच्चे पैदा करना चाहता था।

    इस महिला को पिछले साल 50 दिनों की कैद के बाद एक बंधक समझौते के तहत रिहा किया गया था। 18 वर्षीय नोगा वीस ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “उन्होंने मुझे कैद करने के 14वें दिन एक अंगूठी दी। मैं 50 दिन तक उसके साथ रही।” 

    प्रपोजल सुनकर हंसने का नाटक किया

    नोगा वीस ने आगे बताया, “उसने मुझसे कहा, सभी को रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन तुम यहां मेरे साथ रहोगी और मेरे बच्चे पैदा करोगी।” महिला ने बताया कि उसने हमास के आतंकी का प्रपोजल सुनकर हंसने का नाटक किया।

    उन्होंने कहा, “जब उसने मुझसे शादी और बच्चे पैदा करने की बात कही तो मैंने हंसने का नाटक किया ताकि वह मेरे सिर में गोली न मार दें।”

    गाजा पट्टी के इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने और बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद से इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। 

    ‘जानबूझकर मेरी मां को मेरे पास लाए’

    हमास के आतंकियों ने नोगा वीस के साथ उसकी मां को भी किडनैप किया था। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि उनकी मां की मौत हो गई है, लेकिन कुछ दिनों बाद वह उन्हें फिर से मिल गईं।

    उन्होंने कहा, “हमास के आतंकी जानबूझकर मेरी मां को मेरे पास लाए थे। क्योंकि हमास के आतंकी मेरी मां से शादी के लिए मेरा हाथ मांगना चाहते थे।”

    नोगा ने कहा, “हमास के सदस्यों में से एक ने कहा कि वह मुझसे प्यार करता है, वह मुझसे शादी करना चाहता है और मेरी मां को मेरे पास लाया ताकि वह हमारी शादी को मंजूरी दे दे। मुझे लगा कि उन्होंने मेरी मां को मार डाला, मुझे लगा कि मैं अकेली थी। अचानक पता चला कि वह जीवित है, और मैं अब अकेली नहीं हूं।”

    नोगा और उसकी मां को पिछले साल नवंबर में इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम के एक हिस्से के रूप में रिहा किया गया था।

    द टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोगा अपने माता-पिता के साथ किबुत्ज बेरी में अपने घर में रह रही थी, जब 7 अक्टूबर को हमास से जुड़े हजारों आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026

    रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    February 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड…..

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.