Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सूरज से चमकी किस्मत : सोलर ऊर्जा से डॉ. साहू का बिजली बिल हुआ शून्य, हर महीने हो रही बचत….
    छत्तीसगढ़

    सूरज से चमकी किस्मत : सोलर ऊर्जा से डॉ. साहू का बिजली बिल हुआ शून्य, हर महीने हो रही बचत….

    News DeskBy News DeskApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सूरज से चमकी किस्मत : सोलर ऊर्जा से डॉ. साहू का बिजली बिल हुआ शून्य, हर महीने हो रही बचत….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना का एक प्रेरणादायक उदाहरण धमतरी शहर के महात्मा गांधी वार्ड निवासी डॉ. भूपेन्द्र साहू हैं, जिन्होंने सोलर ऊर्जा अपनाकर न सिर्फ बिजली बिल से मुक्ति पाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया।

    डॉ. साहू ने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया। प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी रही, जिसके चलते मात्र 15 दिनों के भीतर उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया। आज उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो चुका है, जिससे उन्हें हर महीने आर्थिक राहत मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि पहले बढ़ते बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा के माध्यम से निःशुल्क और निर्बाध बिजली मिल रही है। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को नेट मीटरिंग के जरिए ग्रिड में भेजकर भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावना भी बन रही है। यह योजना केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सामाजिक और पर्यावरणीय फायदे भी हैं। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

    इसके अलावा, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। योजना के तहत 30 हजार से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवार भी आसानी से सोलर प्लांट लगवा पा रहे हैं। साथ ही, शेष राशि के लिए सस्ती ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा इसे और अधिक सुलभ बना रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह योजना ऊर्जा पहुंच को मजबूत कर रही है और लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

    डॉ. साहू की यह सफलता कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही जानकारी और समय पर पहल से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न सिर्फ आर्थिक बचत संभव है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और हरित भविष्य भी सुनिश्चित किया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026

    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….

    July 31, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..

    July 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.