Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»बाबा रामदेव और बालकृष्ण को माफीनामे के बाद भी माफी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन पर कहीं ये बातें…
    देश

    बाबा रामदेव और बालकृष्ण को माफीनामे के बाद भी माफी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन पर कहीं ये बातें…

    By April 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाबा रामदेव और बालकृष्ण को माफीनामे के बाद भी माफी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन पर कहीं ये बातें…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भ्रामक विज्ञापन से जुड़े अवमानना के मामले में अखबारों में माफीनामा प्रकाशित करवाने के बाद भी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को माफी नहीं मिली।

    उन्होंने देशभर के अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होने वाले 67 अखबारों/ प्रकाशनों में सोमवार को बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा था कि दोबारा ऐसी भूल नहीं होगी। 

    जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अदालत में सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण निजी रूप से मौजूद थे।

    सुनवाई शुरू होते ही, जस्टिस कोहली ने पूछा कि क्या आपने कुछ नहीं किया। इस पर रामदेव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि हमने माफीनामा प्रकाशित किया है।

    देरी पर सवाल 
    इस पर जस्टिस कोहली ने सवाल किया कि माफीनामा प्रकाशित करने में इतनी देर क्यों हुई? एक सप्ताह से क्या कर रहे थे? रोहतगी ने कहा कि अलग-अलग भाषा में अनुवाद करने में वक्त लगा। इस पर 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

    इस पर जस्टिस कोहली ने कहा कि क्या जब आप पूरे पेज का विज्ञापन देते हैं तो उसका भी खर्च दस लाख ही आता है। इस पर रोहतगी ने माफीनामा के लिए बड़े आकार का अतिरिक्त विज्ञापन जारी करने की पेशकश की। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी।

    मूल प्रति जमा कराएं 
    अदालत ने अखबारों में प्रकाशित सार्वजनिक माफी को दो दिन में दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही अखबार की मूल प्रति जमा करने को कहा, ताकि उसके वास्तविक आकार का पता चल सके। अगली सुनवाई में तय होगा कि माफी दी जाए या नहीं। 

    केंद्र सरकार से लुभावने विज्ञापनों पर जवाब मांगा
    भ्रामक और लोकलुभावने विज्ञापनों पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया। अदालत ने राज्यों के लाइसेंसिंग प्राधिकार से भी यह बताने को कहा कि भ्रामक विज्ञापन देने वाली एफएमसीजी कंपनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है या की जा रही है। कोर्ट ने तीन मंत्रालयों से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। पीठ ने कहा, हम जनता के साथ धोखा नहीं होने दे सकते।

    क्या माफीनामा उतना ही बड़ा है, जितना बड़ा आपका विज्ञापन प्रकाशित होता है। जब आप माफी मांगते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हमें इसे माइक्रोस्कोप से देखना होगा। 
    सुप्रीम कोर्ट

    आईएमए से पूछा, महंगी दवाओं पर क्या कार्रवाई की
    कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को भी आड़े हाथ लिया। अदालत ने आईएमए के वकील से कहा कि जहां आप पतंजलि आयुर्वेद पर उंगली उठा रहे हैं, वहीं अन्य चार उंगलियां आप पर भी उठ रही हैं। कोर्ट ने आईएमए से पूछा कि महंगी दवाएं लिखने और इलाज करने वाले डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई हुई। इस पर वकील ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विचार करेंगे और समुचित जवाब देंगे।

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026

    रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    February 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड…..

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.