Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»दो मुस्लिम दुश्मन देश बढ़ा रहे थे दोस्ती का हाथ, तभी US ने कर दी बड़ी स्ट्राइक; मुश्किल में क्यों चीन-पाकिस्तान…
    विदेश

    दो मुस्लिम दुश्मन देश बढ़ा रहे थे दोस्ती का हाथ, तभी US ने कर दी बड़ी स्ट्राइक; मुश्किल में क्यों चीन-पाकिस्तान…

    By April 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो मुस्लिम दुश्मन देश बढ़ा रहे थे दोस्ती का हाथ, तभी US ने कर दी बड़ी स्ट्राइक; मुश्किल में क्यों चीन-पाकिस्तान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल से टकराव और तनातनी की चरम स्थिति के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिनों के पाकिस्तान दौरे पर आज इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    दोनों देशों ने इस दौरान आपसी व्यापार और संचार बढ़ाने का फैसला लिया और आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

    ये प्रगति तब हुई है, जब हाल ही में दोनों देश आतंकी हमलों के खिलाफ एक-दूसरे पर कार्रवाई कर चुके हैं लेकिन पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनावों के बाद दोनों देशों ने रिश्ते सुधारने का फैसला किया।

    इस बीच, अमेरिका ने इन दोनों देशों को दुश्मन से दोस्त बनता देख पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने पाकिस्तान में बैलेस्टिक मिसाइल के निर्माण के लिए सामान उपलब्ध कराने वाली चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उनका देश वैसी चार कंपनियों पर बैन लगा रहा है जो बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने वाले हथियारों के निर्माण और उनके प्रसार में शामिल रहे हैं।

    इन कंपनियों में चीन की जियांग लॉन्ग टेक्नोलॉजी डेवपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिंग क्रिएटिव इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रीनपैक्ट कंपनी लिमिटेड है।

    इनके अलावा बेलारूस की  कंपनी मिंस्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी सरकार के बयान के मुताबिक इन चारों कंपनियों द्वारा सप्लाई किए गए सामानों से पाकिस्तान में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में मदद मिली है।

    दूसरी तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे अमेरिका की इस तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान का कहना है कि वह राजनीतिक उद्देश्यों के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की नीति को रद्द करता है।

    पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अतीत में भी केवल शक के आधार पर ऐसे प्रतिबंध लगाए गए थे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जोहरा बलोच ने कहा है कि अमेरिका पहले भी बिना सबूत के इस तरह का प्रतिबंध लगाता रहा है।

    बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बावत एक फैक्ट शीट भी जारी किया है। इसके मुताबिक, लंबी दूसी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के निर्माण के लिए चीनी कंपनियों ने पाकिस्तान को कल पूर्जे और स्टिर वेल्डिंग के सामान एवं फिलामेंट वाइंडिंग मशीन उपलब्ध कराए हैं।

    अमेरिका के मुताबिक स्टिर वेल्डिंग का सामान स्पेस लॉन्च व्हीकल में इस्तेमाल होने वाले प्रोपेलेंट टैंकों की तैयारी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पाकिस्तान में MTCR (मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम) कैटेगरी-1 बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण किया जाता रहा है। 

    अमेरिकी फैक्ट शीट के मुताबिक बेलारूस की मिंस्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए विशेष गाड़ियों के शैसी (चेसिस) उपलब्ध कराए हैं। अब अमेरिका के इस कदम से चीन और पाकिस्तान दोनों तिलमिला उठे हैं।

    दरअसल, अमेरिका ने प्रतिबंध लगाते हुए दो टूक कहा है कि उन चारों कंपनियों के अमेरिका में मौजूद सभी संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएंगी। इ

    सके अलावा इन कंपनियों के मालिकों पर अमेरिका आने-जाने पर पाबंदी समेत अमेरिकी नागरिकों के साथ कारोबार पर भी रोक लगा दी जाएगी। 

    Post Views: 2

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.