Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ…..
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ…..

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कोरबा नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने  आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर एवं वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी की बहुप्रतीक्षित नई सीवरेज लाइन निर्माण 14.40 करोड़ के लागत के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। एमपी नगर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा  कि दोनों ही कॉलोनी आज शहर के मुख्य आवासीय कॉलोनी हैं, लेकिन यहां की सीवरेज लाइन की समस्या विगत कुछ वर्षो से बदहाल थी। कॉलोनी की लंबे समय से नई सीवरेज लाइन के निर्माण की मांग थी।

    विधानसभा चुनाव में जब मुझे आप सभी के बीच संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला था तब आप सभी ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य की मांग की थी। तब मैंने वादा किया था कि नई सीवरेज लाइन का निर्माण हर हाल में किया जाएगा। आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है की इस बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 15 वें वित्त आयोग मद से तत्काल राशि की स्वीकृति प्रदान की और आज इस कार्य का शुभारम्भ किया जा रहा है।

    दोनों कॉलोनी की वर्षो पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, कॉलोनीवासियों ने मंत्री-मेयर का महामाला से किया अभिनंदन,जताया आभार

    दोनों ही कॉलोनी के 3350  मकानों की नई सीवरेज लाइन का लाभ मिलेगा। 14.4 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन का निर्माण होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सुशासन की सरकार एक ही पहचान है विकास और तेज विकास। ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा नगर के विकास के लिए पर्याप्त राशि मिल रही है। उन्होने अधिकारियों से समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिया।

    शहर की हर छोड़ी-बड़ी समस्या के निजात हेतु तेजी से काम: महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम हर छोटी से बड़ी समस्याओ के निजात के लिए काम तेज गति से जारी है। विकास के लिए फंड लगातार प्राप्त हो रहा है। शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जितकरने की दिशा मे कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

    दोनों कॉलोनी की वर्षो पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, कॉलोनीवासियों ने मंत्री-मेयर का महामाला से किया अभिनंदन,जताया आभार

    क्षेत्रवासियों ने मंत्री-महापौर का जताया आभार 

    इस अवसर पर दोनों ही वार्ड के  क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर सीमती संजू देवी राजपूत का महामाला से अभिनंदन कर आभार जताया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी, फंड के अभाव में कार्य की स्वीकृति नही मिल पा रही थी।

    इस अवसर पर पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, श्री अनुज जायसवाल,श्री अशोक चावलानी, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री पंकज देवांगन, श्री अजय गौंड, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री सोनू भाटिया, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी,मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री धर्मपाल सोलंकी, श्री नितिन  चतुर्वेदी, श्री पुनीराम साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री प्रकाश अग्रवाल सहित दोनों वार्ड के गणमान्य जन अधिक संख्या मे उपस्थित रहे।

     

    News Desk

    Related Posts

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन….

    April 20, 2026

    नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.