Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»इजरायल की ही सैन्य टुकड़ी पर ऐक्शन लेने जा रहा अमेरिका, आगबबूला हो गए बेंजामिन नेतन्याहू…
    विदेश

    इजरायल की ही सैन्य टुकड़ी पर ऐक्शन लेने जा रहा अमेरिका, आगबबूला हो गए बेंजामिन नेतन्याहू…

    By April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल की ही सैन्य टुकड़ी पर ऐक्शन लेने जा रहा अमेरिका, आगबबूला हो गए बेंजामिन नेतन्याहू…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और अमेरिका की दोस्ती बहुत पुरानी है लेकिन बाइडेन प्रशासन यहूदी देश की एक सैन्य टुकड़ी पर प्रतिबंध लगाने के विचार कर रहा है।

    पहली बार है जब अमेरिका अपने ही दोस्त इजरायल के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। ऐक्सियस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जल्द ही इजरायली सैन्य टुकड़ी ‘नेत्जाह येहुदा’ पर प्रतिबंध का ऐलान कर सकते हैं।

    इस सैन्य टुकड़ी पर वेस्ट बैंक में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप है। जानकारी के मुताबिक इस सैन्य टुकड़ी को अमेरिका अब ट्रेनिंग नहीं देगा। 

    रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंध लगने के बाद यह सैन्य टुकड़ी अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएगी। 1977 में अमेरिका के सीनेटर पैट्रिक लियाही ने एक कानून का प्रारूप बनाया था जिसके तहत अगर किसी भी सैन्य या पुलिस टुकड़ी पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते हैं तो उसे अमेरिकी सेना ट्रेनिंग या फिर हथियार नहीं देती है। इसे लियाही कानून के तौर पर जाना जाता है। 

    अमेरिका पर आगबबूला हो गए इजरायली पीएम
    इटली में जी7 देशों की बैठक के दौरान ही ब्लिंकन ने प्रतिबंध को लेकर संकेत किया था। बता दें कि ये प्रतिबंध वेस्टबैंक में सैन्य कार्रवाई को लेकर होंगे जो कि 7 अक्टूबर पहले ही की गई थी।

    अमेरिका के इस फैसले को लेकर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा, इजरायली सेना पर इस तरह के प्रतिबंध नहीं लगने चाहिए।

    हमने इसको लेकर अमेरिका के सीनियर अधिकारियों से बात की है कि हम पर किसी भी तरह का प्रतिबंध उचित नहीं है।

    नेतन्याहू ने कहा, ऐसे वक्त में जब हमारे जवान आतंकवादियों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में इजरायली सेना की टुकड़ी के खिलाफ ऐक्शन लेना नैतिकता के खिलाफ है।

    हमारी सरकार इस तरह के कदमों के खिलाफ हर तरह से खड़ी रहेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईडीएफ की अन्य टुकड़ियों और पुलिस के खिलाफ भी अमेरिका ने जांच करवाई थी जिनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

    बता दें कि इजरायली सेना की नेत्जाह येहूदा बटालियन में ऐसे लोगों की भर्ती की जाती है जो कि अपनी मान्यताओं के साथ समझौता किए बिना सेना में सेवा दे सकते हैं।

    यह एक तरह से धार्मिक टुकड़ी है जिसे महिलाओँ से बात करने की भी परमीशन नहीं होती है। वहीं इसे धार्मिक अध्ययन के लिए भी सुविधाएंदी जाती हैं।

    यह पैदल सैनिकों की टुकड़ी है। दिसंबर 2022 में इस यूनिट को वेस्ट बैंक से बाहर भेज दिया गया था। 

    Post Views: 4

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.