Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
    छत्तीसगढ़

    राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: तिलसिंवा सूरजपुर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर उपस्थित श्रमिक बंधुओं को जानकारी दी गई।

    इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिक वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ सकें और संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

    कार्यक्रम के माध्यम से आज जिले के 2539 हितग्राहियों को राशि 99 लाख 66 हज़ार 627 राशि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 योजनाओं (मिनिमहतारी जतन योजना ,सियान योजना,नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना) के डेमोचेक का वितरण किया गया। मंच में हितग्राहियों से जन संवाद भी किया जिसमें श्री योगेश कुमार मानिकपुरी श्रीमती दुलेश्वरी, सुश्री यांत्री व श्री राज कुमार शामिल थे।

    राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना - श्रीमती राजवाड़े

    इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिक जन संवाद और सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिक जन संवाद व सम्मेलन का मुख्य उद्येश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन और श्रमिको के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इन सम्मेलनों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है। उन्होंने आए श्रमिक जनों को मेहनतकश वर्ग बताते हुए उनका मंच पर सम्मान किया।

    राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना - श्रीमती राजवाड़े

    सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अपने उद्धबोधन में कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते है। सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य – हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आपकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य – हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा श्रमिक बंधुओ की मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

    विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने उपस्थित जनो को उद्धबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक संवाद जैसे कार्यक्रमों का उद्येश्य शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को समाप्त करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की नींव उनके श्रमिक होते है।

    श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने उपस्थित श्रमिक बंधुओं को केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट श्रमिकों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसमें रोजगार सृजन, एमएसएमई प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा विस्तार और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है।

    उन्होंने बजट को अंत्योदय प्रेरित बताते हुए महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्टार्टअप और डिजिटल पारदर्शिता के प्रावधानों को विकसित भारत की दिशा में अहम बताया। इसके साथ ही उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा राज्य शासन श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त है। सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ श्रमिक बंधु उठा सकते है।

    इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, सूरजपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक बंधु, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

    August 5, 2026

    CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    August 5, 2026

    देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 5, 2026

    रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

    August 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

    August 5, 2026

    CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.