Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»भीषण गर्मी और लू के लिए रहें तैयार, बढ़ने वाला है मौसम का कहर; जानें कहां बारिश के आसार…
    देश

    भीषण गर्मी और लू के लिए रहें तैयार, बढ़ने वाला है मौसम का कहर; जानें कहां बारिश के आसार…

    By April 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भीषण गर्मी और लू के लिए रहें तैयार, बढ़ने वाला है मौसम का कहर; जानें कहां बारिश के आसार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में लू से लोगों की हालत खराब है।

    हवा के तेज झोंकों के बीच दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक है।

    राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

    आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस तरह दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 

    बिहार में भीषण गर्मी, स्कूल के समय में किया गया बदलाव
    बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है। शनिवार को राज्य में कम से क 11 स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। पटना जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को देखते हुए शनिवार से विद्यालयों का समय बदल दिया है।

    पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य राजधानी के सभी विद्यालयों का समय सुबह 6.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत 20 अप्रैल से लागू यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

    झारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
    झारखंड में लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से अगली सूचना तक स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि नई समयसारिणी के अनुसार किंडरगार्टन से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थी सुबह 7 बजे स्कूल आएंगे और 11.30 बजे छुट्टी होगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी अपराह्न तक स्कूल में रहेंगे।

    मौसम विभाग ने पहले ही 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 15 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया था। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में शनिवार को राज्य का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में 42.4 से 45.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    कश्मीर में भारी बारिश के बाद मौसम में थोड़ा सुधार
    कश्मीर में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और हिमपात के बाद शनिवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ। प्रदेश के कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को बंद रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अगले 24 घंटों में दोपहर तक गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अगले 2 दिनों तक छिटपुट बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

    पिछले 24 घंटों में राजधानी श्रीनगर में लगभग 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में 30 मिलीमीटर, कुपवाड़ा में 13.4 मिलीमीटर, पर्यटन स्थल पहलगाम में 7.2 मिलीमीटर और गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट में 14.56 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

    हिमाचल में मौसम ने बदले मिजाज 
    हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदल लिए हैं। प्रदेश में जारी हुए येलो अलर्ट के बीच अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। 21 अप्रैल को मैदानी इलाकों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में बारिश व हिमपात होने के आसार हैं।

    साथ ही 22 व 23 अप्रैल को समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर वर्षा, हिमपात, ओलावृष्टि व आसमानी बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 अप्रैल को भी मध्यपर्वतीय और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। 25 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा।

    हैदराबाद में तेज बारिश, चिलचिलाती गर्मी से राहत
    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को तेज बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। राज्य के बालापुर, बरकतपुरा, सिकंदराबाद, कारवां, जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स सहित कई इलाकों में भारी बारिश हुई। यहां तेज हवाओं, गरज के साथ बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है।

    राज्य के निजामाबाद में कल रात ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में भीषण लू के बीच शनिवार को पारा 42 सेल्सियस तक पहुंच गया।

    इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में लगातार पारा चढ़ता जा रहा है और लू के भयानक और प्रचंड थपेड़ों से लोग बेहाल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों स्कूल से वापस आते समय को लू की मार झेलनी पड़ रही है।

    Post Views: 3

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026

    रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    February 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरना एथनिक रिसॉर्ट जशपुर को प्रदान किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड…..

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.