Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में सुशासन, दक्ष प्रशासन एवं क्षमता आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभाग एवं जिला स्तर पर शुरूआत 9 फरवरी से होने जा रही है।

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य के सभी संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों में आई-जीओटी कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक दक्षताओं, डिजिटल गवर्नेंस, व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल एवं भूमिका आधारित प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक परिणामोन्मुखी एवं नागरिक हितैषी बन सके।

    सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत द्वारा प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम की गंभीरता एवं प्राथमिकता से क्रियान्वयन करने हेतु सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षमता निर्माण को शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

    जारी कार्यक्रमानुसार संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रायपुर संभाग में 09 फरवरी, बस्तर में 12 फरवरी, बिलासपुर संभाग में 18 फरवरी, दुर्ग संभाग में 24 फरवरी तथा सरगुजा संभाग में 26 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आईजीओटी प्लेटफॉर्म प्रशासनिक क्षमता निर्माण, सेवा वितरण में गुणवत्ता सुधार, डिजिटल कार्य संस्कृति के विस्तार तथा परिणामोन्मुखी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। यह पहल राज्य में पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी (आईजीओटी कर्मयोगी) सुश्री अंजू सिंह द्वारा संभाग एवं जिला मुख्यालयों में पहुंचकर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं समन्वय किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी (आईजीओटी कर्मयोगी) सुश्री अंजू सिंह, मोबाइल नंबर +91-9285303900 अथवा ईमेल नेमबल.हंक13ण्बह/हवअण्पद पर संपर्क किया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.