Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आत्मविश्वास, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं अल्पना सिंह…..
    छत्तीसगढ़

    आत्मविश्वास, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं अल्पना सिंह…..

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आत्मविश्वास, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं अल्पना सिंह…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मनेन्द्रगढ़़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत बहरासी की निवासी श्रीमती अल्पना सिंह आज ग्रामीण अंचल में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति, परिश्रम और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके सपनों को साकार कर दिया। अल्पना सिंह की यह कहानी न केवल एक महिला की सफलता की दास्तान है, बल्कि यह उन हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का साहस रखती हैं।

    ग्राम बहरासी में सामान्य पारिवारिक परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही अल्पना सिंह के लिए परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। सीमित आय के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और भविष्य की योजनाएं अधूरी सी लगती थीं। इसी दौरान वे छमता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ना उनके जीवन का एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जहां उन्हें बचत, ऋण, सामूहिक सहयोग और आत्मविश्वास का महत्व समझ में आया।

    वर्ष फरवरी 2017 में अल्पना सिंह ने सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज ऋण के माध्यम से कुल 60,000 रुपये की ऋण राशि प्राप्त की। इस पूंजी को उन्होंने किसी अनावश्यक खर्च में न लगाकर, एक स्थायी आजीविका के रूप में किराना जनरल स्टोर प्रारंभ करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनके जीवन को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। छोटे स्तर से शुरू की गई इस दुकान में उन्होंने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध कराना शुरू किया, जिससे गांव के लोगों को सुविधा मिली और उनका व्यवसाय धीरे-धीरे बढ़ने लगा। दुकान के संचालन में अल्पना सिंह ने पूरी ईमानदारी, अनुशासन और ग्राहकों के प्रति विश्वास को प्राथमिकता दी। समय पर दुकान खोलना, उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामान देना और ग्राहकों से मधुर व्यवहार करना उनकी पहचान बन गया। इसी का परिणाम है कि आज उनका जनरल स्टोर गांव में भरोसे का केंद्र बन चुका है। वर्तमान में उन्हें इस व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 5,000 से 8,000 रुपये तक की नियमित आय प्राप्त हो रही है।

    इस आय से अल्पना सिंह ने न केवल समय पर ऋण की किश्तें चुकाईं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ किया। बच्चों की शिक्षा, घर के खर्च, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें और सामाजिक दायित्व को अब वो आत्मनिर्भर होकर निभा रही हैं। आज उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि वे स्वयं दूसरों को सहयोग करने की स्थिति में हैं। अल्पना सिंह की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उन्होंने स्वयं में आए बदलाव को समाज तक पहुंचाया। वे अब अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़ने, बचत करने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

    आज अल्पना सिंह केवल एक किराना दुकान संचालिका नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण महिला उद्यमिता की सशक्त पहचान हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और सफलता यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को अवसर, मार्गदर्शन और विश्वास मिले, तो वे अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती हैं।

    News Desk

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.