Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»हमास के खिलाफ जंग में नेतन्याहू पर ‘दोस्त’ अमेरिका का बड़ा ऐक्शन, इजरायली सेना IDF पर लगाया बैन…
    विदेश

    हमास के खिलाफ जंग में नेतन्याहू पर ‘दोस्त’ अमेरिका का बड़ा ऐक्शन, इजरायली सेना IDF पर लगाया बैन…

    By April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास के खिलाफ जंग में नेतन्याहू पर ‘दोस्त’ अमेरिका का बड़ा ऐक्शन, इजरायली सेना IDF पर लगाया बैन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के साथ आर-पार की लड़ाई में बिजी इजरायली सेना को झटका तब लगा जब अमेरिका ने उसकी एक यूनिट पर प्रतिबंधों की घोषणा की।

    अमेरिका का यह कदम नेतन्याहू की हमास के खिलाफ जंग में जीत की उम्मीदों को तगड़ा झटका है। अमेरिका हमास के खिलाफ जंग में इजरायल का समर्थन करता रहा है।

    इसके अलावा ईरान के खिलाफ हालिया शुरू हुए युद्ध में भी अमेरिका ने इजरायल से दोस्ती बरकरार रखी है। बताया जा रहा है कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के कत्लेआम के खिलाफ यह ऐक्शन लिया गया है।

    अमेरिका का अपने बचाव में कहना है कि वह हमास के खिलाफ जंग में आईडीएफ को लगातार आगाह करता रहा है कि उसके ऑपरेशनों में निर्दोषों की जान न जाए। उधर, अमेरिकी ऐक्शन से इजरायली पीएम नेतन्याहू भड़के हुए हैं।

    टाइम्स ऑफ इजरायल में छपि खबर के मुताबिक, एक्सियोस समाचार साइट ने शनिवार को बताया कि बाइडेन प्रशासन ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए आईडीएफ की नेत्ज़ाह येहुदा बटालियन के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है। यह पहली बार होगा जब अमेरिका ने इजरायल के खिलाफ ऐसा कोई कदम उठाया है।

    आईडीएफ की बदनाम यूनिट- नेत्जाह येदुहा बटालियन
    इजरायल की नेत्जाह येदुहा बटालियन अपने पुराने ऑपरेशनों को लेकर बहुत बदनाम रही है। बटालियन पर अतीत में दक्षिणपंथी उग्रवाद और फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा से जुड़े कई विवाद हैं।

    इसमें विशेष रूप से 2022 में 78 वर्षीय फिलिस्तीनी-अमेरिकी उमर असद की मौत भी शामिल है, जिनकी हिरासत में मौत हो गई थी।

    बटालियन के सैनिकों पर आरोप है कि उमर असद को प्रताड़ित किया गया। हाथ में हथकड़ी और आंखों में पट्टी बांधी गई और लगभग जमा देने वाली स्थिति में रखकर घंटों कैद किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

    अमेरिकी ऐक्शन पर भड़का इजरायल
    इज़रायल ने दिसंबर 2022 में यूनिट को वेस्ट बैंक से बाहर स्थानांतरित कर दिया था, जहां यूनिट पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ जुल्म की कई रिपोर्ट सामने आई हैं।

    उधऱ, अमेरिकी ऐक्शन पर प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित इजरायली अधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कदम ऐसे वक्त में लिया गया है, जब हमारे सैनिक आतंकवादी राक्षसों के खिलाफ लड़ रहे हैं। आईडीएफ में एक इकाई के खिलाफ प्रतिबंध जारी करने का इरादा बेतुकेपन और नैतिक पतन की पराकाष्ठा है।

    कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ का कहना है कि येहुदा “आईडीएफ का एक अभिन्न अंग” है। हमारी सेना की यह यूनिट अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से ऐक्शन लेती रही है।

    उन्होंने कहा कि इजरायल के पास कथित उल्लंघनों से निपटने में सक्षम “मजबूत और स्वतंत्र” अदालतें हैं। गैंट्ज़ ने कहा, “हम अपने अमेरिकी दोस्तों का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन यूनिट पर प्रतिबंध लगाना एक गलत मिसाल है और युद्ध के समय हमारे साझा दुश्मनों को गलत संदेश भेजता है।” 

    Post Views: 2

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.