Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»दौलत में एलन मस्क से आगे निकले फेसबुक के जुकरबर्ग, 4 साल बाद पछाड़ा…
    विदेश

    दौलत में एलन मस्क से आगे निकले फेसबुक के जुकरबर्ग, 4 साल बाद पछाड़ा…

    By April 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दौलत में एलन मस्क से आगे निकले फेसबुक के जुकरबर्ग, 4 साल बाद पछाड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने दौलत के मामले में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पछाड़ दिया है।

    इसी के साथ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति बन गए हैं। वहीं, एलन मस्क की रैंकिंग खिसककर चौथे स्थान पर आ गई है।

    करीब 4 साल बाद पछाड़ा

    मार्क जुकरबर्ग की कुल दौलत 187 बिलियन डॉलर है तो वहीं एलन मस्क के पास 181 बिलियन डॉलर की दौलत है। 16 नवंबर, 2020 के बाद यह पहली बार है कि मार्क जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में शीर्ष तीन में पहुंचे हैं।

    बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 207 बिलियन डॉलर दौलत के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की दौलत 223 बिलियन डॉलर है।

    क्यों गिर रही मस्क की दौलत

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 4.52 बिलियन डॉलर घट गई है। दरअसल, रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि टेस्ला ने किफायती इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है।

    इस खबर के बाद टेस्ला के शेयर बुरी तरह बिखर गए। हालाकि, मस्क ने इस रिपोर्ट का खंडन किया। वहीं, टेस्ला की वाहन डिलीवरी में गिरावट की भी खबरें हैं।

    इसका असर एलन मस्क की दौलत कम हो गई है।

    मार्च तक सबसे रईस अरबपति थे मस्क

    मार्च महीने तक एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस अरबपति थे। वहीं, मस्क की संपत्ति इस साल 48.4 अरब डॉलर कम हो गई है, जबकि जुकरबर्ग ने 58.9 अरब डॉलर जोड़ लिए हैं।

    इस साल टेस्ला के शेयरों में 34% की गिरावट आई है, जिससे यह S&P 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला बन गया है।

    ईवी मांग में वैश्विक मंदी, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जर्मनी में उत्पादन समस्याओं की वजह से टेस्ला के शेयर में सुस्ती आई है।

    इस बीच, मजबूत तिमाही आय और कंपनी की आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस पहल के कारण मेटा में 49% की वृद्धि हुई है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.