Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»कच्चाथीवू पर अब श्रीलंका में भी हो रही खुसुर-फुसुर, जानें- क्या बोले लंकाई विदेश मंत्री और मीडिया…
    विदेश

    कच्चाथीवू पर अब श्रीलंका में भी हो रही खुसुर-फुसुर, जानें- क्या बोले लंकाई विदेश मंत्री और मीडिया…

    By April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कच्चाथीवू पर अब श्रीलंका में भी हो रही खुसुर-फुसुर, जानें- क्या बोले लंकाई विदेश मंत्री और मीडिया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनावों के बीच रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच स्थित डेढ़ किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े कच्चाथीवू द्वीप को 50 साल पहले श्रीलंका को सौंपे जाने पर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस और डीएमके को जिम्मेदार ठहराया है और दोनों पार्टियों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग करके ‘‘अफवाहें’’ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरटीआई को लोगों को भ्रमित करने में भाजपा का नया ‘सहयोगी’ करार दिया।

    इस तरह भारत और श्रीलंका के बीच सुलझाया गया मुद्दा कच्चाथीवू 50 साल बाद फिर से जीवंत हो गया है। भारत में इस सियासी मुद्दे पर हो रही बहस के बीच पड़ोसी देश श्रीलंका में भी अब खुसुर-फुसुर शुरू हो गई है।

    कई दिनों की चुप्पी के बाद, श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने बुधवार को कहा कि यह मुद्दा 50 साल पहले सुलझा लिया गया था और इस पर दोबारा विचार करने की कोई जरूरत नहीं है।

    साबरी ने श्रीलंका में एक इफ्तार पार्टी में भाग लेने के दौरान कहा, “कच्चाथीवू द्वीप पर कोई विवाद नहीं है। वे (भारत के लोग) इस बारे में आंतरिक राजनीतिक बहस कर रहे हैं कि द्वीप को श्रीलंका को सौंपने के लिए कौन जिम्मेदार है।

    इसके अलावा, कोई भी भारतीय राजनेता कच्चाथीवू पर दावा करने के बारे में बात नहीं कर रहा है।”

    श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा, “इस मुद्दे पर 50 साल पहले चर्चा हो चुकी है और फैसला हो चुका है और अब उसे फिर से खोलने की कोई जरूरत नहीं है।”

    श्रीलंकाई सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, हालांकि, श्रीलंका सरकार और कैबिनेट ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की है।

    लेकिन श्रीलंकाई मीडिया और सोशल मीडिया पर कच्चाथीवू विवाद पर प्रतिक्रियाओं की भरमार है। विदेश मंत्री साबरी का बयान श्रीलंका सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया है, जो पहली बार सामने आया है।

    उधर, श्रीलंकाई मीडिया ने इस मुद्दे पर आलोचनात्मक रुख अपनाया है। ‘द डेली फाइनेंशियल टाइम्स’ के संपादकीय में दावा किया गया है कि कच्चाथीवू द्वीप भारत का था ही नहीं कि उसे छोड़ दिया जाता।

    संपादकीय में दावा किया गया है कि ये भारत में चुनावों के बीच ये टिप्पणियां दक्षिण भारत में राष्ट्रवाद को भड़काने के लिए की गई हैं। अखबार ने संपादकीय में लिखा है, “एक मित्र पड़ोसी देश के खतरनाक और अनावश्यक उकसावे के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।”

    कोलंबो स्थित अखबार ‘डेली मिरर’ ने भी इस विषय पर एक संपादकीय लिखा है। अखबार ने संपादकीय में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए लिखा है, “अफसोस की बात है कि अडिग दिखने वाले भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने भी राजनयिक धर्म दिखाना छोड़ दिया है और तमिलनाडु में चुनावी लाभ हासिल करने और राष्ट्रवाद की भावनाएं भड़काने के लिए अपने प्रधान मंत्री के सुर में सुर मिला रहे हैं।”

    बता दें कि भाजपा ने नेहरू और बाद में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों पर श्रीलंका के दबाव में आकर कच्चाथीवू द्वीप छोड़ने का आरोप लगाया है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 9, 2025

    अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु छात्रवृत्ति की आय सीमा बढ़ाने प्रस्ताव किया जाएगा प्रेषित : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    October 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 9, 2025

    बैंक सखी बालेश्वरी गांव-गांव में पहुंचा रहीं हैं बैंकिंग सुविधाएं: 11 करोड़ रुपए का कर चुकी हैं ट्रांजेक्शन….

    October 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.