Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”….
    छत्तीसगढ़

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”….

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सूरजपुर में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सम्मिलित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व और कृतज्ञता का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रनिष्ठा का सर्वाेत्तम उदाहरण है। त्याग, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की उनकी सोच सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

    इस विशाल पदयात्रा में हजारों नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्यजन और अधिकारी शामिल हुए। “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के उद्घोषों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा से हुआ। रैली तेलाईकछार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीएम नर्सिंग कॉलेज, अम्बेडकर चौक, शिवानंदपुर वार्ड क्रमांक 12 होते हुए बस स्टैंड विश्रामपुर में सम्पन्न हुई। 8 से 10 किलोमीटर लंबी इस रैली में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था।

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ा, जनप्रतिनिधियों की

    कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, तथा पूर्व गृहमंत्री एवं छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा भी उपस्थित रहे।सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की दूरदृष्टि, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को रेखांकित किया।

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ा, जनप्रतिनिधियों की

    यूनिटी मार्च के दौरान जयनगर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। रैली मार्ग में स्वच्छता जागरूकता के तहत श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.