Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»माफ कर दो; गाजा में फिर मारे गए निर्दोष तो बैकफुट पर आया इजरायल, भड़के अमेरिका और ब्रिटेन…
    विदेश

    माफ कर दो; गाजा में फिर मारे गए निर्दोष तो बैकफुट पर आया इजरायल, भड़के अमेरिका और ब्रिटेन…

    By April 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माफ कर दो; गाजा में फिर मारे गए निर्दोष तो बैकफुट पर आया इजरायल, भड़के अमेरिका और ब्रिटेन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास आतंकियों के खिलाफ जंग में इजरायली सेना गाजा शहर पर इस कदर कहर बरपा रही है कि उसके हमले में निर्दोषों की भी जान जा रही है।

    गाजा पर नए अटैक में आईडीएफ ने अमेरिकी एनजीओ के 6 समेत कुल सात लोगों की जान ले ली। इन लोगों में भारतीय मूल की एक महिला भी थी।

    मरने वालों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के लोग भी थे। इजरायल के इस हमले पर अमेरिका और ब्रिटेन भड़के हुए हैं।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले को त्रासदी बताया है।

    ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हमले के बाद चौतरफा घिरे इजरायल के सेना प्रमुख ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
     
    रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल द्वारा गाजा में किए गए हवाई हमले में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के छह अंतरराष्ट्रीय सहायताकर्मियों की मौत हो गई।

    इसके अलावा एक फिलीस्तीनी ड्राइवर भी मारा गया है। मरने वालों में भारतीय मूल की एक महिला लालजावमी फ्रैंककॉम भी थीं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पुष्टि की कि मारे गए लोगों में 43 वर्षीय फ्रैंककॉम भी शामिल हैं और उन्होंने इजराइल सरकार से इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेने की मांग की।

    गाजा के लोगों की मदद कर रहे एनजीओ कर्मी
    उन्होंने कहा, ‘‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन के मारे गए छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मी युद्धग्रस्त गाजा क्षेत्र में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे थे। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि युद्ध में उन लोगों को मार दिया गया, जो राहत का काम कर रहे थे।”

    नेतन्याहू ने ली हमले की जिम्मेदारी
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पिता और मिजो मां से जन्मी फ्रैंककॉम युद्धग्रस्त उत्तरी गाजा के लोगों को राहत पहुंचाने के मिशन पर काम कर रही थीं, लेकिन सोमवार देर रात उनके काफिले पर किए गए इजराइली हवाई हमले में उनकी मृत्यु हो गई।

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्वीकार किया कि ये हमला इजराइली बलों द्वारा किया गया था। इस हमले में मारे गए सात लोग ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, ब्रिटेन, फिलस्तीनी, अमेरिका और कनाडा के नागरिक हैं।

    भड़के अमेरिका और ब्रिटेन तो आईडीएफ ने माफी मांगी
    इजरायल के इस हमले को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने भी नाराजगी जताई है। अमेरिका भी अपने दोस्त इजरायल की इस हरकत पर नाराज है।

    उधर, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि गाजा में मानवीय काफिले पर हालिया आईडीएफ का हमला कोई नई घटना नहीं है। यह घटना दर्शाती है कि इजरायल हमास के खिलाफ युद्ध में सहायता कर्मियों और फिलिस्तीनी नागरिकों की पर्याप्त सुरक्षा करने में विफल रहा है।

    कल गाजा में एक अमेरिकी सहित वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात लोगों की मौत से मैं दुखी हूं। वे युद्ध के बीच भूखे नागरिकों को भोजन उपलब्ध करा रहे थे। वे बहादुर और निस्वार्थ थे। उनकी मौतें एक त्रासदी हैं।

    उधर, हमले के बाद चौतरफा घिरे आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ हरजी हलेवी ने गाजा में अमेरिकी एनजीओ से जुड़े सात लोगों की मौत पर माफी जारी की। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ गलत पहचान के कारण हुआ। हमे लगा कि वे हमास आतंकियों से जुड़े थे लेकिन, मामले की जांच की जा रही है।

    ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब गाजा पर हमले के दौरान आईडीएफ के हाथों निर्दोषों की जान गई हो। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हमास के खिलाफ जंग में इजरायल 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। इसमें 70 फीसदी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…..

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री श्री साय

    June 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, विकास और जनकल्याण को मिली नई दिशा….

    June 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश….

    June 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.