Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…
    छत्तीसगढ़

    बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना रायपुर का माहौल आज विशेष उत्साह से भर गया, जब राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा बच्चों से मिलने पहुँचे। मंत्री श्री वर्मा का बच्चों, शिक्षकों और प्राचार्य श्री ए.के. त्रिवेदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुई।

    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अपार शक्ति और अद्भुत संभावनाएँ हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जीवन में कभी हताशा या निराशा को स्थान न दें। एक सर्कस के हाथी की कथा सुनाकर उन्होंने समझाया कि मन में हिम्मत हो तो कोई बंधन रोक नहीं सकता।उन्होंने कहा कि भगवान ने हर व्यक्ति को अनोखी प्रतिभा दी है। आप जो चाहें, बन सकते हैं और कर सकते हैं। बस स्वयं पर भरोसा रखें।

    बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ

    मंत्री श्री वर्मा ने इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अब प्रोफेसर श्री उत्तम वर्मा को विशेष बधाई दी, जिनके आग्रह पर वे व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी विद्यालय पहुँचे। उन्होंने कहा कि वचन का सम्मान करना उनका कर्तव्य है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मंत्री वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और कलाकृतियों को भी सराहा। साथ ही उन्हें बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ का राजगीत गाने का अवसर भी मिला, जिसने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया।

    उन्होंने शिक्षकों को पालक व मार्गदर्शक बताते हुए उनके समर्पण की प्रशंसा की और विद्यालय की बताई गई आवश्यकताओं पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। अंत में मंत्री श्री वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026

    रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    February 4, 2026

    यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….

    February 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.