Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न…..
    छत्तीसगढ़

    प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न…..

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: आगामी प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज उनके निवास/कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त (स्काउट/गाइड) श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेन्द्र साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमति सरिता पांडेय, श्री विजय कुमार यादव, एल.टी. (रोवर) श्री अशोक देशमुख, एल.टी. (स्काउट) डॉ. पूनम सिंह साहू, ए.एल.टी. (रोवर) श्री अमित क्षेत्रीय सहित प्रदेश के वरिष्ठ स्काउटर, गाइडर एवं विभिन्न दायित्व प्राप्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

    बैठक के दौरान जंबूरी से संबंधित सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं जैसे प्रतिभागियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय जंबूरी छत्तीसगढ़ राज्य की गरिमा और संगठन की कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का अवसर है, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

     प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की तैयारियों हेतु शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

    बैठक में उपस्थित स्काउटर-गाइडर ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जंबूरी को एक अनुशासित, प्रेरणादायी तथा आदर्श आयोजन बनाने हेतु सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी को संगठनात्मक अनुशासन, सशक्त आयोजना और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026

    रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    February 4, 2026

    यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….

    February 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.