Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»इजरायल में अलजजीरा चैनल हुआ बंद, नेतन्याहू ने रात में बुलाई संसद; कहा- फैल रहा था आतंकवाद…
    विदेश

    इजरायल में अलजजीरा चैनल हुआ बंद, नेतन्याहू ने रात में बुलाई संसद; कहा- फैल रहा था आतंकवाद…

    By April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल में अलजजीरा चैनल हुआ बंद, नेतन्याहू ने रात में बुलाई संसद; कहा- फैल रहा था आतंकवाद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास आतंकियों के साथ भीषण होते युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश में कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

    नेतन्याहू की तरफ से बयान में कहा गया कि अल जजीरा ने इजरायल के खिलाफ रिपोर्टिंग की है। नेतन्याहू ने चैनल को आतंकी चैनल कहकर भी संबोधित किया।

    चैनल को बंद कराने के लिए रात को संसद बुलाई गई। जहां कानून पारित करने के बाद ‘आतंकी चैनल’ पर तत्काल रोक लगा दी गई।

    इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अल जजीरा पर इजरायली सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, सात अक्टूबर की रोज हमास के आतंकी हमलों में उसका साथ देने और इजरायल में हिंसा भड़काने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आतंकी चैनल अल जजीरा अब इजरायल में प्रसारित नहीं होगा। चैनल की गतिविधियों को रोकने के लिए नए कानून के तहत तुरंत कार्रवाई करना मेरा संकल्प है।’’

    इस संबंध में न तो इजरायल में स्टेशन के मुख्य कार्यालय और न ही दोहा में कतरी सरकार ने तुरंत टिप्पणी की है।

    उधर, अल जजीरा ने आरोप लगाया है कि इजरायल पहले भी उसके ऑफिसों और कर्मियों को निशाना बनाता रहा है। बताते चलें कि इज़रायली अधिकारियों ने लंबे समय से अल जज़ीरा के कवरेज के बारे में शिकायत की है। 

    इज़राइल के संचार मंत्री का आरोप है कि हमास आतंकियों के साथ अल जजीरा के पत्रकारों ने भी हथियारों के साथ इजरायली सैनिकों पर धावा बोला है।

    अलजजीरा के खिलाफ इजरायली सरकार लंबे समय से इस तरह के आरोप लगाती रही है कि वे पत्रकारिता की आड़ में हमास आतंकियों के साथ इजरायल के खिलाफ जंग में हिस्सा ले रही है। अमेरिका ने भी अलजजीरा पर लग रहे आरोपों को लेकर चिंता जताई है।

    व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि हम प्रेस की स्वतंत्रता पर यकीन करते हैं लेकिन, अलजजीरा पर सामने आई रिपोर्ट में बात सच है तो यह बेहद गंभीर विषय है। 

    उधर, गाजा पट्टी में इजरायली सेना और हमास के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी है।

    फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजरायल के छह महीने के सैन्य हमले के दौरान 32,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 63 लोग शामिल हैं।

    इज़रायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर के हमले में, हमास ने 1,200 लोगों को मार डाला और 253 को बंधक बना लिया था।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त…..

    March 30, 2026

    युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन…..

    March 30, 2026

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.