Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»PM मोदी की डिग्री पर फिर गरमी! दिल्ली हाई कोर्ट ने DU से 3 हफ्ते में मांगा जवाब
    देश

    PM मोदी की डिग्री पर फिर गरमी! दिल्ली हाई कोर्ट ने DU से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PM मोदी की डिग्री पर फिर गरमी! दिल्ली हाई कोर्ट ने DU से 3 हफ्ते में मांगा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) को निर्देश दिया है कि वह अपील में देरी माफ करने की अर्जी पर अपना जवाब (ऑब्जेक्शन) तीन सप्ताह के भीतर दाखिल करे। यह मामला सूचना आयोग (CIC) के वर्ष 2016 के आदेश से जुड़ा है, जिसमें आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। इस आदेश को DU और गुजरात यूनिवर्सिटी दोनों ने अदालत में चुनौती दी थी।

    हाई कोर्ट में दाखिल अपीलों में विश्वविद्यालयों ने यह तर्क दिया है कि प्रधानमंत्री की शैक्षणिक जानकारी सार्वजनिक करने से निजता का उल्लंघन हो सकता है। वहीं, सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जानकारी सार्वजनिक हित से जुड़ी है, इसलिए इसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि पहले देरी माफी से जुड़ी अर्जी पर विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया प्राप्त की जाएगी, जिसके बाद ही आगे की सुनवाई तय होगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद तय की है।

    कोर्ट ने DU को लगाई फटकार
    चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने मामले की सुनवाई की। अपीलकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट शादान फरासत ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए पहला, क्या RTI एक्ट की धारा 8 के तहत किसी व्यक्ति की डिग्री संबंधी जानकारी को गोपनीय रखा जा सकता है। दूसरा, क्या प्रधानमंत्री की शैक्षणिक जानकारी को सार्वजनिक करना बड़े जनहित में आता है। सुनवाई के दौरान अदालत ने नोट किया कि अपीलें देरी से दाखिल की गई हैं। DU की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वे देरी और मामले की योग्यता, दोनों पर विस्तृत जवाब दाखिल करेंगे। बेंच ने निर्देश दिया “ऑब्जेक्शन दाखिल करें।” कोर्ट ने अपीलकर्ताओं को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है।

    सिंगल जज ने क्यों पलटा CIC का आदेश?
    25 अगस्त 2024 को जस्टिस सचिन दत्ता ने CIC के उस आदेश को रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा था कि किसी व्यक्ति की डिग्री और मार्कशीट व्यक्तिगत जानकारी हैं, जिन्हें RTI अधिनियम की धारा 8(1)(j) के तहत संरक्षित रखा जाता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना किसी बड़े जनहित के ऐसे दस्तावेजों का खुलासा नहीं किया जा सकता, क्योंकि विश्वविद्यालय और छात्र के बीच का रिश्ता विश्वास पर आधारित होता है। थर्ड पार्टी को यह रिकॉर्ड दिखाना गोपनीयता का उल्लंघन माना जाएगा। अब ताजा सुनवाई में चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने मामले पर विचार किया।

    कौन है अपीलकर्ता?
    इस मामले में आप (AAP) नेता संजय सिंह, RTI कार्यकर्ता नीरज शर्मा और एडवोकेट मोहम्मद इरशाद अपीलकर्ता हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि क्या सीबीएसई (CBSE) इस मामले में पक्षकार है, क्योंकि एक संबंधित याचिका में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट की जानकारी मांगी गई थी। अपीलकर्ताओं ने अदालत को स्पष्ट किया कि इस अपील में CBSE पक्षकार नहीं है।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ….

    August 5, 2026

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.