Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर : अंबिकापुर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण….
    छत्तीसगढ़

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर : अंबिकापुर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण….

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर : अंबिकापुर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सभी विकास कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करना प्राथमिकता है।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने निरीक्षण की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहा कि इस पार्क को शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल स्वच्छता का संदेश देगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगा।

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर

    इसके बाद मंत्री अग्रवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बिना किसी परेशानी के आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाए तथा कार्य की गति में तेजी लाई जाए।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से कहा कि भवन निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ सके। नगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में मंत्री श्री अग्रवाल ने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा की सड़कों के डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नागरिकों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिले। उन्होंने अधिकारियों से शहर की सकरी गलियों का सर्वे कर वहां भी डामरीकरण सुनिश्चित करने को कहा।

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मंत्री अग्रवाल ने कहा, ‘‘स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक अंबिकापुर के निर्माण का लक्ष्य हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है।”

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026

    रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    February 4, 2026

    यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी….

    February 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट: कैबिनेट ने वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.