Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»हिरोशिमा की तरह गाजा में भी परमाणु बम गिरा दो, अमेरिकी सांसद के बयान पर बवाल…
    विदेश

    हिरोशिमा की तरह गाजा में भी परमाणु बम गिरा दो, अमेरिकी सांसद के बयान पर बवाल…

    By April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिरोशिमा की तरह गाजा में भी परमाणु बम गिरा दो, अमेरिकी सांसद के बयान पर बवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए पूरी दुनिया के देश प्रयास कर रहे हैं।

    इस समय भी काहिरा में दोनों के बीच बातचीत करवाई जा रही है। इसी बीच अमेरिका रिपब्लिकन सांसद टिम वालबर्ग ने विवादित बयान दिया है।

    उनका कहना है कि इजरायल और हमास युद्ध का एक ही हल है कि गाजा में परमाणु बम गिरा दिया जाए जिस तरह हिरोशिमा में गिराया गया था।

    उन्होंने कहा कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए हिरोशिमा और नागासाकी की तरह का काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गाजा में तत्काल मानवीय सहायता रोक देनी चाहिए और वहां पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। 

    टिम वालबर्ग का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एक डेमोक्रेटिक कार्यकर्ता ने इस वीडियो को ट्वीट करते हा कहा कि यह बेहद डरावना और चौंकाने वाला बयान है।

    उन्होंने कहा कि गाजा में फिलिस्तीनी नरसंहार का सामना कर रहे हैं और इस बीच यह अतिवादी बयान चौंकाने वाला है। बता दें कि वालबर्ग आठवीं बार मिशिगन से सांसद बने हैं।

    वहीं इस बयान पर बवाल होने बाद वालबर्ग के कार्यालय की तरफ से कहा गया कि इस तरह की बात उन्होंने सिर्फ उदाहरण देने केलिए कही थी। 

    वालबर्क के प्रवक्ता माइक रोर्के ने कहा कि एक सभा के दौरान वह बता रहे थे कि किस तरह से हमास को तत्काल खत्म किया जा सकता है।

    एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि गाजा में बम गिरा देने के अलावा इसका कोई रा्ता नहीं है। बतादें कि अब तक इतिहास में दो बार भी परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया है।

    अमेरिका ने 1945 में युद्ध के दौरान जापान के दो घनी आबादी वाले शहरों हिरोशिमा और नागासाकी में बम गिराए थे। 6 अगस्त को हिरोशिमा में और 9 अगस्त को नागासाकी में बम गिराए गए थे। 

    दोनों ही शहरों में परमाणु बम गिरने के बाद भारी तबाही हुई थी। बताया जाता है कि इसमें करीब तीन लाख लोगों की जान चली गई थी। वहीं इसका परिणाम लंबे समय तक नजर आता रहा।

    बता दें कि गाजा में भी हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को 6 महीने से ज्यादा का समय हो  चला है। इस युद्ध का अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

    वहीं बंधकों को अब तक ना छुड़ा पाने की वजह से आक्रोशित जनता बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भी सड़कों पर उतर चुक है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.