Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»इस देश में घटी जन्म दर से एलन मस्क भी हैरान, एक साल में पैदा हुए साढ़े तीन लाख बच्चे…
    विदेश

    इस देश में घटी जन्म दर से एलन मस्क भी हैरान, एक साल में पैदा हुए साढ़े तीन लाख बच्चे…

    By March 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस देश में घटी जन्म दर से एलन मस्क भी हैरान, एक साल में पैदा हुए साढ़े तीन लाख बच्चे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क काफी समय से जनसंख्या वृद्धि में गिरावट का मुद्दा उठाते रहे हैं।

    मस्क का मानना है कि कम जन्म दर के कारण जनसंख्या का पतन सभ्यता के लिए ग्लोबल वार्मिंग से कहीं अधिक बड़ा खतरा है।

    अब उन्होंने एक यूरोपीय देश का आंकड़ा शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि वहां की जनसंख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

    हम बात कर रहे हैं इटली की। इटली में जन्म दर में पिछले साल फिर से गिरावट आई है। हालांकि इमिग्रेशन (आप्रवासन) के कारण कुल जनसंख्या लगभग स्थिर रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसटीएटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    इटली में 01 जनवरी, 2024 तक लगभग 5.89 करोड़ लोग थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7,000 लोगों की शुद्ध गिरावट है। यह 2014 के बाद से हो रही जनसांख्यिकीय गिरावट को दिखाता है।

    आंकड़ों से पता चला है कि इटली में पिछले साल 379,000 बच्चे पैदा हुए थे, और जन्म दर 2022 में 6.7 प्रति हजार तुलना में प्रति 1,000 लोगों पर 6.4 बच्चों के बराबर थी।

    यही आंकड़ा शेयर करते हुए एक्स के बॉस एलन मस्क ने लिखा, “2023 में इटली में केवल 379,000 जन्म हुए, जो 1861 में देश के एकीकरण के बाद से सबसे कम वार्षिक आंकड़ा है।”

    पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 की तुलना में 14,000 कम बच्चे पैदा हुए। यानी कुल 4.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 2008 की तुलना में लगभग 197,000 कम बच्चे पैदा हुए हैं।

    वर्ष 2008 में पहली बार यहां जन्म दर में गिरावट की प्रवृत्ति शुरू हुई थी। इसके कारण इटली में महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या 2022 में 1.24 से घटकर 2023 में 1.2 रह गई।

    Only 379,000 births in Italy for 2023, the lowest annual figure since the country’s unification in 1861.

    — Elon Musk (@elonmusk) March 30, 2024

    यह स्थिति पूरे इटली में समान रूप से देखी गई है। हालांकि विदेशी लोगों के इटली में बसने से वहां की कुल जनसंख्या लगभग स्थिर रही। इटली में विदेशी मूल के लोग पूरी आबादी का लगभग नौ प्रतिशत है, और इससे जनसांख्यिकीय गिरावट को सीमित करने में मदद मिली।

    संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में हर देश में 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हिस्सेदारी का विश्लेषण किया गया है।

    इससे पता चलता है कि जापान (29.8 प्रतिशत) के बाद 23.7 प्रतिशत बुजुर्गों के साथ इटली दूसरे स्थान पर है, लेकिन फिनलैंड (22.9 प्रतिशत), पुर्तगाल (22.6 प्रतिशत), और यूनान (22.5 प्रतिशत) से अधिक है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डाइट के प्राचार्य को सम्मानित किया….

    October 8, 2025

    छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी के सम्मान में सभी नगरीय निकायों में बना रहे अटल परिसर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    October 8, 2025

    मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत राज्य के 58 हजार शालाओं का सामाजिक अंकेक्षण प्रारंभ….

    October 8, 2025

    आम जनता को मिले जीएसटी की घटी दरों का लाभ – वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी….

    October 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.