Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बच्चों को पढ़ाई मैथ्स, पूछा ऐसा सवाल जो सबको हैरान कर गया
    मध्यप्रदेश

    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बच्चों को पढ़ाई मैथ्स, पूछा ऐसा सवाल जो सबको हैरान कर गया

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बच्चों को पढ़ाई मैथ्स, पूछा ऐसा सवाल जो सबको हैरान कर गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छतरपुर

    छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में कलेक्टर पार्थ जैसवाल कक्षा सातवीं के छात्र राजाराम लोधी को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कलेक्टर कक्षा आठवीं के छात्र सरोज रजक से आकाश का पर्यायवाची और छात्र ज्योति आदिवासी से अश्व का पर्यायवाची भी पूछते नजर आते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कलेक्टर पार्थ जायसवाल मैथ्स टीचर बनकर छात्र को गणित का गुणनखंड सिखाते नजर आ रहे हैं. कलेक्टर का ये अंदाज देखकर सोशल मीडिया में लोग अब उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.

    शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया
    कलेक्टर के इस अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो ये कोई कलेक्टर नहीं एक साधारण शिक्षक हैं, जो बच्चों को बहुत प्यार से समझा कर पढ़ा रहे हैं. बता दें, बीते  छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम वीरों के शासकीय माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन, जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. शिक्षकों से की बातचीत इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शाला में शिक्षकों की सार्थक ऐप पर और बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में जांची. शाला में छात्रों की संख्या कम होने पर होने पर नाराजगी भी व्यक्त की और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिए.

    कलेक्टर ने छात्रों से किया संवाद
    कलेक्टर ने कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों के साथ संवाद भी स्थापित किया और उनको मिलने वाले दोपहर के भोजन और गणवेश के पैसे प्राप्त हो रहे या नहीं इसके बारे में छात्रों से पूछा. जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि 600 रुपए खातों में गणवेश के लिए प्राप्त हो रहे है. कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि छात्र शाला में ड्रेस पहनकर आएं. साथ ही कलेक्टर ने कक्षा 7वीं के छात्र राजाराम लोधी से बात करते हुए उन्हें गुणनखंड करना सिखाया और कक्षा 8वीं को छात्र सरोज रजक से आकाश का पर्यायवाची, छात्र ज्योति आदिवासी से अश्व का पर्यायवाची पूछा गया.

    News Desk

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.