Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नवरात्रि से दिवाली तक 6.5 लाख करोड़ का व्यापार, CAIT ने भोपाल में पेश की रिपोर्ट; शादियों से 14 दिसंबर तक 6 लाख करोड़ का होगा बिजनेस
    मध्यप्रदेश

    नवरात्रि से दिवाली तक 6.5 लाख करोड़ का व्यापार, CAIT ने भोपाल में पेश की रिपोर्ट; शादियों से 14 दिसंबर तक 6 लाख करोड़ का होगा बिजनेस

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवरात्रि से दिवाली तक 6.5 लाख करोड़ का व्यापार, CAIT ने भोपाल में पेश की रिपोर्ट; शादियों से 14 दिसंबर तक 6 लाख करोड़ का होगा बिजनेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

    अमेरिका भारत पर 50 फीसदी टैक्स लगा चुका था. जिसकी वजह से देश की एक्सपोर्ट इनकम में काफी बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा था. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री और उनकी टीम ने देश की इकोनॉमी को संभालने के लिए एक ऐसा दांव खेला, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. सरकार फेस्टिव सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान कर दिया. जिसकी वजह से घरेलू सामान के अलावा कई सामानों पर टैक्स कम हो गया. जैसे ही फेस्टिव सीजन शुरू हुआ तो देश में जैसे खरीदारों की बाढ़ बाजारों पर आ गई. खास बात तो ये है कि इस बार फेस्टिव सीजन में खरीदारी के सारे रिकॉर्ड टूट गए. साथ ही देश की इकोनॉमी को बड़ा बूस्ट मिला. अनुमान है कि इस फेस्टिव सीजन में 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी हुई है. इस फेस्टिव सीजन का हीरो कंज्यूमर के साथ जीएसटी रिफॉर्म साबित हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में किस के आंकड़े पेश किए गए हैं.

    कैट के महामंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भोपाल में दावा किया कि नवरात्र से दिवाली तक देश में 6.5 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। वहीं, 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों से ही 5 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस होगा।

    संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लेने भोपाल पहुंचे महामंत्री खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी का स्लैब कट होने से मध्यप्रदेश समेत पूरे देश के व्यापार में उठाव आया है। नवरात्र से दिवाली तक साढ़े 6 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ।

    अकेले छठ महापर्व के दौरान ही 50 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक जो शादियां होंगी, उसमें करीब 6 लाख करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान है।

    कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता, पूर्व सीजीएसटी कमिश्नर नवनीत गोयल, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, सुनील जैन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।

    जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी बिंदुओं पर ब्ल्यू प्रिंट तैयार होगा और फिर उस पर अमल किया जाएगा।

    6 लाख करोड़ का फेस्टिस सीजन

    रिटेल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बिजोम द्वारा ब्लूमबर्ग न्यूज के साथ शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 22 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच नवरात्रि और दिवाली जैसे हिंदू त्योहारों के बीच की अवधि खर्च पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.5 फीसदी बढ़ा. अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने एक बयान में कहा कि देश भर में बिक्री 6 लाख करोड़ (67.6 बिलियन डॉलर) से अधिक रही, जिसमें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, साज-सज्जा और मिठाइयों जैसी वस्तुओं की सबसे अधिक मांग रही. अप्रैल में शुरुआती सुधार के बाद, जो अमेरिका में भारी टैरिफ के कारण रुक गया था, बिक्री में सुधार लोकल कंजंप्शन में आए बदलाव को दर्शाता है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 22 सितंबर से लगभग 400 कैटे​गरीज के प्रोडक्ट्स पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती कर इसे संभालने की कोशिश की है.

    कारों की खरीदारी में जबरदस्त इजाफा

    भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों – मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड – की मासिक बिक्री में उछाल देखा गया. इसका कारण भी था. बीते एक दशक की सबसे बड़ी टैक्स राहत ने कारों की कीमतों को कम करने का काम किया. ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने हिंदू त्योहार धनतेरस – सोने सहित बड़ी वस्तुओं की खरीदारी के लिए एक शुभ दिन – पर पिछले साल की तुलना में बिक्री में 20 फीसदी की वृद्धि देखी, जबकि टाटा मोटर्स ने नवरात्रि और धनतेरस के बीच 1,00,000 से अधिक कारों की डिलीवरी की. महिंद्रा ने ट्रैक्टरों की बिक्री में 27 फीसदी की वृद्धि देखी. वास्तव में अच्छे मानसून ने ग्रामीण कमाई में इजाफा किया. उसके बाद टैक्स कटौती ने महिंद्रा के लिए और अधिक खरीदारी को बढ़ावा दिया.

    रविवार को चल रहा काम

    मारुति की प्रोडक्शन टीम, खासकर छोटी कारों की बुकिंग में आई तेज़ी को संभालने के लिए रविवार को भी काम कर रही है, यह बात मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने पिछले हफ़्ते कंपनी की कमाई के बाद एक कॉल में कही थी. बनर्जी ने बताया कि ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और सेलेरियो जैसे एंट्री-लेवल मॉडल्स की मांग इतनी ज़्यादा है कि मारुति के डीलर अब मजाक में यह कहते हैं कि दोपहिया वाहन चलाने वाले जो लोग कार में अपग्रेड हो रहे हैं, वे उनके शोरूम में हेलमेट छोड़ जाते हैं.

    कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड जैसी फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों ने सभी कैटेगरीज में खर्च में अच्छी वृद्धि देखी. क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी कालीश्वरन ए. ने ब्लूमबर्ग न्यूज से कहा कि त्योहारों की खरीदारी के दौरान किचन कैटेगरी में तेजी देखी गई. प्रेशर कुकर जैसे प्रोडक्ट्स को कर कटौती का फ़ायदा मिला. निश्चित रूप से, टैक्स में बदलाव ने कुछ भारतीय व्यवसायों की सप्लाई चेन को भी बाधित किया और सेल्स को नुकसान पहुंचाया. इसका कारण भी है. कंपनियां और डिस्ट्रीब्यूटर्स पुरानी दरों पर माल बेचने में हड़बड़ी में थे. कुछ मामलों में, खरीदारों ने बड़ी खरीदारी अगस्त के मिड से, जब मोदी ने पहली बार कटौती की घोषणा की थी, सितंबर के अंत तक टाल दी, जब कम कीमतें लागू हुईं.

    राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखाएंगे ब्ल्यू प्रिंट

    महामंत्री खंडेलवाल ने कहा कि पूरे कार्यक्रम का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर रहे हैं। अगले तीन से चार दिन में यह ब्ल्यू प्रिंट राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया को देंगे। उनकी मंजूरी के बाद इसे जारी कर देंगे। हर विषय का एक प्रभारी होगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ देखेंगे। एमपी में प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता को भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

    एमपी में 12 शहरों में सर्वे हो चुका…30 हजार करोड़ के बिजनेस की आस इससे पहले कैट मध्यप्रदेश को लेकर भी अपनी स्टडी रिपोर्ट जारी कर चुका है। कैट ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 12 शहरों में स्टडी सर्वे किया था।

    राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैन ने बताया कि इस साल प्रदेश में 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक कुल 1.85 लाख शादियां होने जा रही हैं। यह संख्या पिछले साल से लगभग 30 हजार ज्यादा है। पिछले साल इसी अवधि में 1.56 लाख शादियां हुईं थी। इस साल विवाह 21 नवंबर से शुरू होंगे।

    कैट ने वेडिंग प्लानर, बैंक्वेट हॉल, रिटेलर्स और ट्रेड एसोसिएशनों से डेटा जुटाया। अनुमान शादी के लिए हुई प्री-बुकिंग्स पर आधारित है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया, लोग अब शादी में कपड़े, गहने, डेकोरेशन और गिफ्ट जैसी 70% खरीदी लोकल उत्पादों से कर रहे हैं। इससे पारंपरिक कारीगरों, हैंडीक्राफ्ट, वस्त्र और जूलरी कारोबार को नया जीवन मिल रहा है।

    दबी हुई मांग

    नोमुरा के अर्थशास्त्री सोनल वर्मा और अरुदीप नंदी ने 27 अक्टूबर के एक नोट में लिखा है कि सेल्स में इस उछाल को सावधानी से समझा जाना चाहिए क्योंकि इसका एक बड़ा कारण सामान्य से ज़्यादा दबी हुई मांग हो सकती है. उन्होंने लिखा है कि एक सही मीट्रिक के लिए “दिसंबर से जनवरी की अवधि के डेटा रुझानों को भी ध्यान में रखना होगा. बोफा सिक्योरिटीज की 29 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि आर्थिक चुनौतियां थोड़ी कम हुई हैं, लेकिन धीमी आय वृद्धि, कमजोर लेबर मार्केट और घटते धन प्रभाव जैसे फैक्टर सेंटीमेंट और डिमांड की स्थिति पर दबाव बना रहे हैं.
    कंपनियों को काफी उम्मीदें

    क्रॉम्पटन के कालीश्वरन को उम्मीद है कि हालिया सेल्स की गति जनवरी और उसके बाद भी बनी रहेगी. पंखे और लैंप बनाने वाली यह कंपनी घरेलू सेंटीमेंट में तेजी के संकेतों के लिए रियल एस्टेट, तार और केबल सेक्टर में वृद्धि पर नजर रख रही है. कालीश्वरन ने कहा कि इनमें से कुछ सकारात्मक संकेत हमें यह विश्वास दिला रहे हैं” कि खपत सही दिशा में बढ़ रही है.

     

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.