Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच पूरी, VC से होगी पेशी
    मध्यप्रदेश

    इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच पूरी, VC से होगी पेशी

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ मामले में जांच पूरी, VC से होगी पेशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
    इंदौर शहर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने लगभग जांच पूरी कर ली है। वह जल्द ही चालान पेश करेगी। कोर्ट के सामने वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) से पेशी होगी। एमआईजी पुलिस ने मामले में दौलतबाग (खजराना) के अकील पुत्र इम्तियाज को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने दो ख्यात खिलाड़ियों से छेड़खानी की थी।

    टीआई सीबी सिंह के अनुसार पुलिस ने खिलाड़ियों के कथन ले लिए हैं। इसमें घटना की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए हैं। आरोपित ने घटना स्वीकार ली है। जल्द ही कोर्ट के समक्ष चालान पेश किया जाएगा। पुलिस पीड़ित खिलाड़ियों की वीसी के माध्यम से पेशी करवाएगी। रिपोर्ट लिखवाने वाले सुरक्षा अधिकारी सिमंस के भी वीसी के माध्यम से कथन होंगे।

    अकील ने बताया कि वारदात के दिन वह बाइक से पिता को सत्य सांई नगर छोड़ने गया था। उसके बाद उसने शराब पी। रास्ते में रोबोट चौराहे पर जब विदेशी महिला खिलाड़ी दिखीं तो बाइक पर ही उन्हें हाय किया। रिटर्न जवाब मिलने पर उसका हौसला बढ़ा और सेल्फी लेने के दौरान उसने बेड टच कर दिया।

    दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा मैनेजर ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों खिलाड़ी बिना सिक्योरिटी के ही जाना चाहती थीं, इसलिए पुलिस उनके साथ नहीं गई।

    ई-मेल पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की डेट भेजेगी पुलिस छेड़छाड़ की शिकार हुईं ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस समंस जारी करेगी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में हाजिरी की तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए लिंक भेजी जाएगी। इस लिंक से वे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगी।

    एमआईजी थाने के टीआई सीबी सिंह ने बताया- आरोपी अकील के खिलाफ एफआईआर में टीम मैनेजर द्वारा दोनों खिलाड़ियों के प्राथमिक बयान-कथन दर्ज करवा दिए गए हैं। अब हम कोर्ट में चालान डायरी पेश करने के दौरान महिला खिलाड़ियों की उपस्थिति के लिए समंस जारी करेंगे।

    यह समंस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को ई-मेल किया जाएगा। कोर्ट में जब भी प्रकरण की सुनवाई होगी, उसकी डेट संबंधित खिलाड़ियों को देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में जज के समक्ष हाजिर करवाया जाएगा।

    छेड़छाड़ का आदी, 12 अपराध दर्ज, कई पेंडिंग आरोपी अकील पिता इम्तियाज शेख पर छेड़छाड़ के 12 अपराध दर्ज हैं। कई शिकायतें थाने में पेंडिंग हैं। वह 4 महीने पहले ही उज्जैन की भैरवगढ़ जेल से 10 साल की सजा काटकर इंदौर आया था।

    5 थानों की टीमों ने खंगाले 150 से ज्यादा कैमरे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए 5 थाने- परदेशीपुरा, एमआईजी, विजयनगर, लसूड़िया और खजराना की टीमों को लगाया था। पुलिस टीम के मेंबरों को हिदायत दी गई थी कि आरोपी के पकड़े जाने तक किसी तरह की जानकारी बाहर नहीं जानी चाहिए। सीनियर अफसर पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

    दो टीमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा की जानकारी इकट्‌ठा कर रही थीं। इस दौरान 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसे ढूंढा गया।

    परदेशीपुरा थाने के जवानों को जैसे ही आरोपी की लोकेशन आजाद नगर में मिली, वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया गया। जब अकील को थाने लाया गया, उसे पता नहीं था कि विदेशी खिलाड़ियों से छेड़छाड़ को लेकर उसकी शिकायत की गई है।

    कार ड्राइवर ने बनाए थे फोटो-वीडियो पुलिस के मुताबिक, छेड़छाड़ की घटना के वक्त मौके से एक कार गुजर रही थी। इसके ड्राइवर ने अपने मोबाइल से आरोपी अकील का वीडियो बनाया। उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश भी की। उसकी बाइक का नंबर भी नोट कर लिया।

    बाद में वह विजय नगर थाने पहुंचा। यहां पुलिस को महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्रता की जानकारी दी।

    टीम मैनेजर ने दिए पुलिस के पक्ष में बयान पुलिस ने ऑस्ट्रेलियन टीम के सिक्योरिटी मैनेजर डैनी सिमंस के बयान लिए हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने बाहर जाने के दौरान सिक्योरिटी के लिए इनकार किया था। वे बिना सुरक्षा के आना-जाना चाह रही थीं। इसलिए पुलिस उनके साथ नहीं जा पाई।

     

     

    News Desk

    Related Posts

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता…..

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक….

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता…..

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.