Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»बाप-बेटे बनाते थे जियोर्जिया मेलोनी का डीपफेक VIDEO, इटली की पीएम ने मांगा इतना हर्जाना…
    विदेश

    बाप-बेटे बनाते थे जियोर्जिया मेलोनी का डीपफेक VIDEO, इटली की पीएम ने मांगा इतना हर्जाना…

    By March 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाप-बेटे बनाते थे जियोर्जिया मेलोनी का डीपफेक VIDEO, इटली की पीएम ने मांगा इतना हर्जाना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने उनका डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर बड़ा कदम उठाते हुए 91 लाख का जुर्माना ठोका है।

    मेलोनी का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना उनका डीपफेक वीडियो बनाया गया है और उनका गलत उपयोग किया गया।

    उल्लेखनीय है कि मिलोनी जिस वीडियो का जिक्र कर रही हैं उसे उनके पीएम बनने से पहले तैयार किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया है कि इस काम में एक बाप बेटे की जोड़ी शामिल है।

    आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
    जांचकर्ताओं ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 73 वर्षीय पिता की पहचान की है, जो कथित तौर पर अश्लील कंटेंट पर मेलोनी का चेहरा लगाने और छेड़छाड़ किए गए वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने का काम किया करते थे।

    मिलोनी ने इन दोनों पर मानहानि का आरोप लगाया है। बीबीसी ने बताया कि पुलिस उस स्मार्टफोन को ट्रैक करके आरोपी तक पहुंचने में सक्षम हो सकी, जिससे मिलोनी का डीपफेक वीडियो अपलोड किया गया था।

    2 जुलाई को गवाही देंगे इटली की पीएम
    इतालवी कानून के तहत, मानहानि के कुछ मामलों को आपराधिक अपराधों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों को जेल की सजा हो सकती है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मेलोनी को 2 जुलाई को अदालत के सामने गवाही देनी है। अभियोग में आरोप लगाया गया है कि छेड़छाड़ किए गए वीडियो को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित एक अश्लील वेबसाइट पर अपलोड किया गया था, जिसे कई महीनों में लाखों बार देखा गया।

    मांगा 91 लाख रुपये का हर्जाना
    इटली की प्रधानमंत्री की कानूनी टीम ने 1 लाख यूरो हर्जाने के रूप में मांगा है जिसकी भारत में कीमत करीब 91 लाख रुपये है। इस रकम का इस्तेमाल लिंग आधारित हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता करने के लिए किया जाएगा।

    मेलोनी की वकील मारिया गिउलिया मारोंगियू ने कहा, “मुआवजे की मांग उन महिलाओं को संदेश देगी जो सत्ता के इस तरह के दुरुपयोग की शिकार हैं और आरोप लगाने से डरतीं हैं।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान

    July 13, 2025

    परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

    July 13, 2025

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर प्रहार: रथयात्रा तक दुर्गति का श्राप!

    July 13, 2025

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.