Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे के बेटे और पोते की गुंडागर्दी, होटल में CEO से मारपीट, FIR दर्ज
    मध्यप्रदेश

    पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे के बेटे और पोते की गुंडागर्दी, होटल में CEO से मारपीट, FIR दर्ज

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे के बेटे और पोते की गुंडागर्दी, होटल में CEO से मारपीट, FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रतलाम
     रतलाम जिले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोतीलाल दवे के बेटे संजय दवे और उनके दोनों पुत्रों बिट्टू दवे व मानस दवे पर होटल में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। यह विवाद धामनोद स्थित प्रेम वाटिका होटल में गुरुवार रात उस वक्त हुआ जब परिवार सहित खाना खाने पहुंचे दवे परिवार ने टेबल को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, होटल में टेबल न मिलने पर संजय दवे और उनके बेटों ने होटल के सीईओ राजेश पाटीदार से बहस शुरू कर दी। सीईओ ने उन्हें समझाया कि अन्य ग्राहक पहले से बैठे हैं, इसलिए कुछ देर इंतजार करें, लेकिन उन्होंने बड़ी टेबल खाली करवाने की जिद की। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान संजय दवे ने काउंटर पर रखी पीओएस मशीन फेंक दी, जबकि बिट्टू और मानस ने राजेश पाटीदार को पकड़कर पीटा। पूरा वाकया होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

    परिवार के साथ गए थे खाना खाने

    पुलिस के अनुसार संजय दवे और उनके पुत्र सहित परिवार के साथ धामनोद स्थित प्रेम वाटिक होटल में खाना खाने के लिए गुरुवार की रात को गए थे। इन लोगों ने वहां जाने के बाद संजय दवे और उनके पुत्रों बिट्टू और मानस दवे ने काउंटर पर आकर बताया कि उन्हें टेबल नहीं मिली है तो परिवार को कहां बैठाएं। होटल के सीईओ राजेश पाटीदार ने बताया कि उन्हें कहा कि वे टेबल की व्यवस्था कर रहे हैं थोड़ा इंतजार कर लें। उनका कहना था कि जो सामने टेबल लगी है उस पर जो लोग बैठे हैं उन्हें उठाएं और हमें वह टेबल दें। सीईओ ने मना करने पर बहस करने लगे।

    सैलाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संजय दवे, बिट्टू दवे और मानस दवे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

    ग्राहक को उठाने पर अड़े थे संजय

    उन्हें समझाने का प्रयास किया कि किसी ग्राहक को टेबल से उठा नहीं सकते, परंतु ये लोग नहीं माने और कहने लगे हमें उसी बड़ी टेबल पर ही फैमिली के साथ बैठना है। राजेश ने इंतजार करने को कहा। इस पर संजय और उनके बेटे बिंडू व मानस गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। संजय ने काउंटर पर लगी पीओएस मशीन उठाकर फेंक मारी। बचने के लिए पीछे के कमरे में जाने लगा तो बिट्टू ने आकर पकड़ा और एक तरफ ले जाकर मारपीट करने लगा। उसके पीछे मानस भी आया और उसने भी मारपीट की। पुलिस ने राजेश की तरफ से इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    News Desk

    Related Posts

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता…..

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक….

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता…..

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.