Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अमेरिका को भी सताने लगी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की चिंता, भारत को देने लगा लोकतंत्र पर ‘ज्ञान’…
    विदेश

    अमेरिका को भी सताने लगी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की चिंता, भारत को देने लगा लोकतंत्र पर ‘ज्ञान’…

    By March 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका को भी सताने लगी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की चिंता, भारत को देने लगा लोकतंत्र पर ‘ज्ञान’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तीन पड़ोसी मुल्कों के अल्पसंख्यकों को फास्ट ट्रैक तरीके से नागरिकता देन वाले कानून को भारत सरकार ने लागू कर दिया है।

    विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे हैं और इसे संविधान की मूल धारणा के खिलाफ बता रहे हैं।

    वहीं अब अमेरिका ने भी इस कानून को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि इसको लागू करने की प्रक्रिया पर वह नजर बनाए रहेगा।

    गुरुवार को बयान जारी कर अमेरिका ने कहा कि उसे भी सीएए की चंता है। विदेश मामलों के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, सभी धर्मों को स्वतंत्रता और सभी के साथ समान व्यवहार ही मूलभूत लोकतांत्रिक सिद्धांत है।

    बता दें कि अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं ने भी सीएए का जोरदार स्वागत किया था।

    इसके बाद बाइडेन प्रशासन की तरफ से यह बयान आया है। वहीं बात करें पाकिस्तान की तो पाकिस्तान भी इसको लेकर भड़का हुआ है। पाकिस्तान का कहना है कि इस कानून के जरिए भारत उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कानून का असर किसी की भी नागरिकता पर नहीं पड़ेगा। भारत में रहने वाले मुसलमानों की नागरिकता से इसका कोई लेना देना नहीं है। 

    पाकिस्तान ने इस कानून को भेदभावपूर्ण बताया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जहरा बलोच ने कहा कि यह कानून लोगों को बांटने वाला है। इसके अलावा यह कानून यह धारणा बनाता है कि मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्यारा किया जाता है। यह कानून अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। 

    बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक पहली बार 2016 में लोकसभा में पेश  हुआ था। यह बिल राज्यसभा में अटक गया। इसके बाद इसे संसदीय समिति के पास भेज दिया गया। 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसे फिर से लोकसभा में पेश किया गया। इस बार यह लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया। 10 जनवरी 2020 को ही यह कानून बन गया था हालांकि इसे लागू नहीं किया गया था। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आए बौद्ध, हिंदू, सिख जैन, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

    इस कानून का विरोध करने वाले इस मुस्लिम विरोधी कानून बताते हैं। उनका कहना है कि नागरिकता देने में सबको समान रखना चाहिए और मुस्लिम शरणार्थियों को भी नागरिकता देनी चाहिए। बता दें कि भारतीय नागरिकता लेने के लिए शरणार्थी को कम से कम 11 साल यहां रहना जरूरी है। वहीं इस कानून के अंतरगत आने वाले लोगों को 6 साल रहने पर भी नागरिकता मिल जाएगी। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026

    मंत्री केदार कश्यप ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.