Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…
    विदेश

    कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…

    By March 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

    इस लड़ाई का केंद्र फिलिस्तीन का गाजा शहर बना हुआ है। इजरायली सेना यहां हवाई और जमीनी हमले करके शहर को कब्रिस्तान बनाने पर तुली है।

    इजरायल का लक्ष्य है हमास का पूर्ण खात्मा। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पिछले साल 7 अक्टूबर को देश पर हुए हमले के लिए हमास पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।

    गाजा पर चल रहे कत्लेआम के बीच इजरायल के आर्मी बेस पर बड़ा अटैक हुआ है। इजरायली मीडिया ने इस हमले के लिए हमास की फ्रॉगमैन यूनिट को जिम्मेदार ठहराया है। यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस यूनिट ने इजरायल में घुसकर हमला किया हो, अक्टूबर महीने में भी यह यूनिट ऐसा कारनामा कर चुकी है।

    इजरायली मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि हमास की स्पेशल फ्रॉगमैन यूनिट बुधवार को दक्षिणी इजरायल में घुसकर आईडीएफ के सैन्य अड्डे पर हमला करने में कामयाब रही।

    हालांकि हमास ने अपनी यूनिट के इस ऑपरेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इजरायली मीडिया ने आईडीएफ के सूत्रों का हवाला देते हुए पुष्टि की है कि हमला हुआ था।

    समाचार रिपोर्टों से पता लगता है कि हमास की ‘मेंढक यूनिट’ समुद्र के रास्ते इजरायल में दाखिल हुई और सैन्य अड्डे पर हमला करके गाजा भाग गई। इस दौरान इजरायली सेना के इस यूनिट के बीच गोलीबारी की घटनाएं भी हुई।

    इजरायली मीडिया ने दक्षिणी अश्कलोन क्षेत्र में घुसपैठ की पुष्टि की है। बताया कि हमले के बाद इजरायली बलों ने संदिग्धों पर गोलीबारी की, जिसके बाद वे कथित तौर पर गाजा की ओर भाग गए थे।

    फिलिस्तीनी क्रॉनिकल ने दावा किया है कि इस प्रयास के पीछे हमास की ‘फ्रॉग यूनिट’ थी। उन्होंने आईडीएफ बेस पर भी हमला किया, लेकिन अल-क़सम ब्रिगेड की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। 

    हमास की मेंढक यूनिट
    हमास की मेंढक यूनिट अर्थात फ्रॉगमैन यूनिट उनकी गोताखोर टीम है। जो समुद्र के रास्ते दुश्मन देश में घुसकर उनके खुफिया और बड़े इलाकों पर अचानक से हमला कर देती है।

    यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस स्पेशल यूनिट ने इजरायली सेना के साथ संघर्ष करते हुए दक्षिणी अश्कलोन में ज़िकिम समुद्र तट के रास्ते घुसकर हमले किए हैं। आखिरी हमला महीनों पहले 24 अक्टूबर 2023 को किया गया था।

    इजरायली सेना से मुठभेड़
    इज़राइल के चैनल 12 ने बताया कि आईडीएफ के आर्मी बेस पर हमास की फ्रॉगमैन टीम की हमले के दौरान इजरायली सेना से मुठभेड़ भी हुई थी।

    आईडीएफ ने दो गोताखोरों पर गोलीबारी भी की और उन्हें पीछे हटाने में कामयाब रहे।

    गौरतलब है कि गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे कत्लेआम हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हमास का दावा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायल के जारी नरसंहार में 31,272 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, और 73,244 घायल हुए हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

    April 18, 2026

    Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.