Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महतारी वंदना योजना से बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की अनोखी पहल की बिदवंती ने….
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदना योजना से बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की अनोखी पहल की बिदवंती ने….

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदना योजना से बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की अनोखी पहल की बिदवंती ने….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदना योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनमें भविष्य के लिए बचत और निवेश की नई सोच भी पैदा की है l  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल से छत्तीसगढ़ की महिलाएँ अब अपने परिवार और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में आत्मनिर्भर हो रही हैं।

    महतारी वंदना योजना की हितग्राही  है श्रीमती बिदवंती और उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलती है।
    इसी का जीवंत उदाहरण बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड की श्रीमती बिदवंती यादव बनी हैं। वे इस राशि का उपयोग परिवार के दैनिक खर्च में करने के बजाय उन्होंने इसे बेटी अयांशी यादव की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने में लगाने का निर्णय लिया।

    आर्थिक तंगी के कारण पहले वे नियमित बचत नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब महतारी वंदना योजना की राशि से यह संभव हो सका है। श्रीमती यादव प्रतिमाह 300 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर खाते में जमा कर रही हैं।  उनका मानना है कि बेटी की शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है।वे कहती हैं कि पहले सोचती थी कि बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन अब शासन की मदद से यह सपना पूरा होता दिख रहा है। योजनाओं की राशि का सही उपयोग किसी भी परिवार की तकदीर बदल सकता है।

    श्रीमती यादव को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भी लाभ मिला है। प्रसव एवं मातृत्व के समय सहयोग प्राप्त करने के बाद अब वे बेटी की शिक्षा में निवेश कर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। उनकी कहानी आज अन्य माताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

    उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बचत योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहित करना है। नियमित बचत से 21 वर्षों की अवधि में परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहयोग मिलता है।

    बिदवंती यादव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि आज मैं अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए जो कुछ कर पा रही हूँ, वह सरकार की योजनाओं की वजह से संभव हुआ है। अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य उज्ज्वल होगा।

    News Desk

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार…..

    May 7, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत….

    May 7, 2026

    ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय…

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल…

    May 7, 2026

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार…..

    May 7, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत….

    May 7, 2026

    ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय…

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.