Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण सुरक्षा की अगुवाई कर रही समूह की महिलाएं….
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण सुरक्षा की अगुवाई कर रही समूह की महिलाएं….

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण सुरक्षा की अगुवाई कर रही समूह की महिलाएं….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर: छोटे कस्बे अक्सर बड़े बदलाव की जन्मभूमि बन जाते हैं। जिले का नगर पंचायत कुसमी ऐसी ही एक मिसाल गढ़ रहा है। यहाँ की साधारण महिलाएं जो कभी घर की चारदीवारी और पारिवारिक जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, अब अपने श्रम और संकल्प से नई पहचान बना रही हैं। सरई(साल) के हरे पत्तों से दोना-पत्तल तैयार कर वे न केवल अपनी आजीविका संवार रही हैं, बल्कि नगर को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में भी अगुवाई कर रही हैं। प्लास्टिक प्रदूषण से जूझती दुनिया के बीच कुसमी के महिलाओं की पहल छोटे कस्बे की बड़ी सोच और बड़े इरादों की गवाही देती है।

    पत्तों के दोना पत्तल से पर्यावरण और परम्परा की रक्षा
    पहले पूजा पंडालों में भोग और भंडारे के लिए आम तौर पर प्लास्टिक के दोने-पत्तल इस्तेमाल होते थे। इससे त्योहारों के दौरान बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा जमा होता और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। लेकिन इस बार नगर में आयोजित पूजा-उत्सवांे में महिला समूहों द्वारा बनाए गए हरे पत्तों के दोना-पत्तल का उपयोग किया जा रहा है। जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, बल्कि पूजा कार्य के लिए शुद्ध और पवित्र भी माना जाता है। आयोजकों से लेकर श्रद्धालुओं तक सभी ने इस पहल की सराहना की। नगर के सभी धार्मिक आयोजनों में प्लास्टिक को पूरी तरह किनारे रखते हुए हरित विकल्प अपनाया गया।

    घर की चार दीवारी से रोजगार तक महिलाओं की प्रेरक पहल
    कुसमी के चंचल, रोशनी और चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं ने बिना किसी पूंजी निवेश के सरई पत्तों से दोना-पत्तल तैयार कर बाजार में बेचने का कार्य शुरू किया है। धीरे-धीरे नगर के सभी लोग प्लास्टिक की जगह इन दोना-पत्तलों का उपयोग करने लगे। होटल, दुकान और धार्मिक आयोजनों में इन उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। समूह की महिलाएँ बताती हैं पहले हम केवल घर के कामों तक सीमित थीं। लेकिन अब इस काम से होने वाली आमदनी घर के खर्चों में मदद कर रही है। साथ ही हम अपने शहर को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से मुक्त रखने का कार्य भी कर रहे हैं। महिलाओं के पहल से दोहरा लाभ हो रहा है एक ओर नगर को प्लास्टिक से मुक्ति मिल रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में महिलाएं प्रतिदिन लगभग 200-300 रुपये तक की आमदनी अर्जित कर रही है।

    प्रशासन का सहयोग, छोटे प्रयास से बड़ा बदलाव
    महिलाओं को नगर प्रशासन का भी सहयोग मिला है। नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरविंद विश्वकर्मा ने समूहों को प्रेरित किया कि वे वूमन ट्री योजना के तहत पौधारोपण कार्य के साथ-साथ पत्तों से दोना-पत्तल बनाने का कार्य भी करें। इससे महिलाओं की आय दोगुनी होगी और नगर और अधिक स्वच्छ बन सकेगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करूण डहरिया ने शांति समिति की बैठक में नगर के नागरिकों और आयोजकों से विशेष अपील की कि त्यौहारों में केवल महिला समूहों द्वारा बनाए गए दोना-पत्तलों का ही उपयोग किया जाए। परिवर्तन किसी बड़े संसाधन से नहीं, बल्कि छोटे और ठोस प्रयासों से संभव है। सरई पत्तों से बने दोना-पत्तल अब केवल पर्यावरण का विकल्प नहीं रहे, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बन चुका हैं।

    News Desk

    Related Posts

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 5, 2026

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 5, 2026

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.