Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धान फसल कीट-व्याधि के संबंध में किसानों को सामयिक सलाह….
    छत्तीसगढ़

    धान फसल कीट-व्याधि के संबंध में किसानों को सामयिक सलाह….

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धान फसल कीट-व्याधि के संबंध में किसानों को सामयिक सलाह….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्य में खरीफ मौसम के अंतर्गत धान की फसलें अच्छी स्थिति में हैं, किंतु वर्तमान मौसम की उमस और आर्द्रता के कारण कीट एवं व्याधियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे सतत रूप से फसलों की निगरानी करें तथा आवश्यकता पड़ने पर ही वैज्ञानिक परामर्श अनुसार कीटनाशकों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की फसल पर तना छेदक, पत्ती लपेटक, गंधी बग, पेनिकल माइट, भूरा माहू, झुलसा रोग (ब्लास्ट) तथा शीथ ब्लाइट जैसी समस्याओं के लक्षण विभिन्न विकासखंडों में पाए जा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को इन कीट-व्याधियों की पहचान और रोकथाम के लिए उपयोगी सुझाव दिए हैं।

    पेनिकल माइट पत्तियों पर आंखनुमा धब्बे एवं गांठों का काला पड़ना। इसकी रोकथाम हेतु हेक्सीथायाजोक्स $ प्रोपिकोनाजोल अथवा प्रोपर्राजाईट $ प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव किया जाना चाहिए। भूरा माहू रोग नियंत्रण हेतु पाईमेट्रोजिन अथवा डाइनेट्रफ्युरान का प्रयोग, झुलसा रोग (ब्लास्ट) की रोकथाम के लिए टेबुकोनाजोल $ ट्राइफॉक्सीस्ट्रोबीन अथवा ट्राइसाइक्लाजोल का छिड़काव करना चाहिए। पत्तीमोड़क (चितरी) रोग नियंत्रण हेतु फिपरोनिल का उपयोग, गंधी बग रोग की रोकथाम हेतु इमिडाक्लोप्रिड अथवा थायामेथोक्साम का प्रयोग, तना छेदक के नियंत्रण के लिए कर्टाप हाइड्रोक्लोराइड अथवा क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल का छिड़काव तथा फिरोमोन ट्रैप का उपयोग तथा शीथ ब्लाइट के रोकथाम हेतु हेक्साकोनाजोल का छिड़काव किया जाना लाभप्रद होगा।

    कृषि विभाग ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि कीटनाशकों के उपयोग से पहले स्प्रेयर की सफाई अवश्य करें। छिड़काव करते समय किसान दस्ताने पहनें, मुंह पर स्कार्फ या मास्क लगाएँ और सुरक्षा के नियमों का पालन करें। साथ ही विभाग किसानों को जैविक कीटनाशकों और पर्यावरण हितैषी उपायों को प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित कर रहा है, जिससे विषमुक्त खेती को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सकेगा। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की कीट-व्याधि की समस्या होने पर किसान अपने नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विज्ञान केन्द्र से तुरंत संपर्क कर वैज्ञानिक सलाह प्राप्त करें।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..

    September 5, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

    September 5, 2026

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

    September 5, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 5, 2026

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..

    September 5, 2026

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

    September 5, 2026

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

    September 5, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.