Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही बिजली उपभोक्ताओं की तकदीर….
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही बिजली उपभोक्ताओं की तकदीर….

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही बिजली उपभोक्ताओं की तकदीर….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य अब घर-घर को रोशन कर रहा है। जहां पहले घर की बिजली खपत बढ़ते ही बिल की समस्या थी, वहीं अब प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से आम बिजली उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं। अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी श्री जितेंद्र कुमार शर्मा इस बदलाव की नज़ीर बने हैं।

    बिजली बिल शून्य, अब अतिरिक्त आय का साधन

    श्री  जितेन्द्र शर्मा ने अपने घर की छत पर 5 केवी का सोलर प्लांट लगवाया है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार, कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। श्री शर्मा बताते हैं कि पहले उनका हर महीने का बिजली बिल हजारों रुपए तक आता था, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद से अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। पिछले चार महीनों में उन्होंने सिर्फ 200 रुपए बिल चुकाया है। इतना ही नहीं, घर में खपत के बाद जो अतिरिक्त बिजली बच रही है, उसे वे विद्युत विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बदले उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में भुगतान भी मिलेगा।

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की आसान प्रक्रिया, बड़ा लाभ

    श्री शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल उनके घर पर स्थापित हो गया। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बनने की ओर कदम

    श्री जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्त किया बल्कि ऊर्जादाता बनने का अवसर भी दिया है। उनका मानना है कि यह पहल केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। पारंपरिक बिजली उत्पादन में कोयला और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है, जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता है। लेकिन सौर ऊर्जा के उपयोग से इस असर को कम किया जा सकता है, जिससे घर को स्वच्छ सौर ऊर्जा मिल रही है।

    सरकार का प्रयास और लोगों की भागीदारी

    केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए श्री जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं और अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह योजना केवल बिल कम करने के लिए नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और मुफ्त बिजली की दिशा में एक बड़ा कदम है। हर घर को इससे लाभ उठाना चाहिए।

    ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नवाचार

    बिजली उपभोक्ता पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर न केवल घरेलू खपत और बढ़ते बिजली बिल की समस्या से निजात पा रहे हैं, बल्कि ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026

    दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा, बलरामपुर में विशेष कैंप के माध्यम से 115 बच्चों का पंजीयन, अब तक 186 लोगों का पंजीकरण और 38 को जारी हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र…..

    July 17, 2026

    ’जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव’, ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश’…..

    July 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 17, 2026

    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प….

    July 17, 2026

    विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि, एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल……

    July 17, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा, कठिन चुनौतियों के बीच अपने सपनों को कर रही साकार…..

    July 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.