Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»करनाल से मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी;जने किसे कहां से टिकट…
    देश

    करनाल से मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी;जने किसे कहां से टिकट…

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों वाली दूसरी सूची जारी कर दी है।

    इस लिस्ट में हरियाणा के करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। 

    इसके अलावा, मुंबई उत्तर सीट से पीयूष गोयल, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी को टिकट दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पहली लिस्ट में बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

    बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में हरियाणा की सिरसा सीट से अशोक तंवर को मैदान में उतारा है, जबकि गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव मैदान में होंगे।

    इसके अलावा, अम्बाला से बंतो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह को टिकट दिया है। वहीं, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट मिला है।

    हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मैदान में उतारा गया है, जबकि शिमला से सुरेश कुमार कश्यप मैदान में होंगे।

    उधर, कर्नाटक की चिक्कोडी सीट से अन्नासाहेब शंकर जोल्ले, बागलकोट से पीसी गद्दीगौडर, बीजापुर से रमेश जिगजिणगी, गुलबर्गा से उमेश जी जाधव को टिकट दिया गया है। 

    बेल्लारी से बी श्ररामुलू, हावेरी से बसवाराज बोम्मई को मैदान में उतारा गया है। धारवाड़ से प्रल्हाद जोशी को टिकट दिया गया है।

    तुमकुर वी सोमन्णा को टिकट मिला है। बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या मैदान में होंगे।

    मध्य प्रदेश की बात करें तो बालाघाट से भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया गया है।

    महाराष्ट्र की धुले सीट से सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से स्मिता वाघ, अकोला से अनूप धोत्रे को टिकट दिया गया है। नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फिर से मैदान में होंगे।

    वहीं, जालना से रावसाहेब दादाराव दानवे को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिला है।

    अगले कुछ दिनों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही आम चुनाव के शेड्यूल की घोषणा हो सकती है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई महीने में कुल सात चरणों में करवाया गया था।

    इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी अप्रैल और मई में कई फेज में वोट डाले जा सकते हैं और नतीजों की घोषणा मई के आखिरी में हो सकती है।

    दूसरी सूची के नामों को फाइनल करने के लिए बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

    भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया था कि जिन राज्यों पर चर्चा हुई उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

    भाजपा ने अप्रैल-मई में संभावित आम चुनावों के मद्देनजर हाल ही में कई दलों के साथ हाथ मिलाया है। तेलुगु देशम पार्टी पिछले दिनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई है। ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भी उसकी बातचीत जारी है।

    इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक मार्च को हुई थी और इसके अगले दिन पार्टी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी।

    पहली सूची में प्रधानमंत्री मोदी (वाराणसी), शाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) के नाम भी शामिल थे। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026

    ‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.