Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े…..
    छत्तीसगढ़

    मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े…..

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक सुना गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे बीरपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ सुना।

     मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता :  मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में त्योहारों का शुभ दौर शुरू हो गया है। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा से मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और संघ के स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में सेवा भाव से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने और 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।

     मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता :  मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    “मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र सेवा के महत्व से अवगत कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी को सीधे प्रधानमंत्री जी से जोड़ता है और नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना तथा आमजन को लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में कार्यरत है।

    News Desk

    Related Posts

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026

    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….

    July 31, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..

    July 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.