Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»बीजेपी ने अचानक मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया? क्या है इनसाइड स्टोरी…
    देश

    बीजेपी ने अचानक मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया? क्या है इनसाइड स्टोरी…

    By March 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी ने अचानक मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया? क्या है इनसाइड स्टोरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम तब देखने को मिला जब मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

    एक दिन पहले जिन मनोहर लाल खट्टर की पीएम मोदी ने खुले मंच पर तारीफ की थी, उन्हें आज सीएम पद छोड़ना पड़ा। बीजेपी नेतृत्व ने ओबीसी चेहरा नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी है।

    हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है, लेकिन फिर भी निर्दलीयों के साथ बीजेपी को राज्य में बहुमत हासिल है।

    खट्टर को अचानक से मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर बीजेपी ने ऐसा क्यों किया? क्या एंटी-इनकमबेंसी को कम करने की चाल है या फिर कोई और वजह?

    दो बार से सीएम थे खट्टर, एंटी-इनकमबेंसी को कम करने की कोशिश
    आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाले मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी ने साल 2014 में हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

    इसके बाद जब 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनी तो फिर से खट्टर दूसरी बार राज्य के सीएम बने।

    हालांकि, इस बीच किसान आंदोलन से लेकर तमाम अन्य मुद्दों की वजह से खट्टर सरकार के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी बनने लगी थी।

    खट्टर नौ साल से ज्यादा समय तक हरियाणा के सीएम रहे। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी लीडरशिप ने कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में एंटी-इनकमबेंसी को दूर करने के लिए खट्टर को नए चेहरे से बदलने पर विचार किया।

    बीजेपी ने ऐसा ही कदम गुजरात और उत्तराखंड में भी उठाया था, जहां उसे बाद में चुनाव में सफलता भी मिली।

    बीजेपी 2021 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की जगह नया चेहरा देकर चुनाव में उतरी थी और दोनों ही जगह फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

    हरियाणा पिछले कुछ सालों में जाट आंदोलन, किसान आंदोलन, राम रहीम की गिरफ्तारी के दौरान हुई हिंसा समेत कई मुद्दों के दौरान सुर्खियों में रहा, जिसने खट्टर की छवि पर भी असर डाला।

    लोकसभा सीटें मांग रही थी जेजेपी, कर दिया काम ‘तमाम’
    2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिलने की वजह से राज्य में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने बीजेपी को समर्थन दिया, जिसके बाद दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनाए गए।

    पिछले कुछ समय से बीजेपी और जेजेपी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रह गए थे। इसके पीछे एक वजह जेजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों की मांग भी थी।

    दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में सोमवार को बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी। जेजेपी को भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार की लोकसभा सीट देने की मांग की गई, जिसे बीजेपी ने ठुकरा दिया।

    दरअसल, बीजेपी का तर्क है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी दस सीटों पर उन्हें जीत मिली। ऐसे में कैसे जेजेपी को दो सीटें दे दी जाएं।

    इसके अलावा, कुछ समय पहले भी जेजेपी हरियाणा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात करती आई थी। बीजेपी हरियाणा के प्रभारी बिप्लब देब और दुष्यंत चौटाला के बीच भी तकरार किसी से छिपी हुई नहीं है।

    बीजेपी से अलग होने के बीच दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका भी लगा। दरअसल, चौटाला की मंगलवार को बुलाई गई बैठक से पांच विधायक गायब रहे। ऐसे में पार्टी में संभावित टूट की भी अटकलें लगने लगी हैं।

    जाट और गैर जाट के जरिए बीजेपी की चाल!
    90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। उसे सात में से कुल छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।

    वहीं, गोपाल कांडा ने भी बीजेपी का समर्थन किया है। इस तरह से भाजपा सरकार को हरियाणा में बिना जेजेपी भी कोई खतरा नहीं है।

    राज्य में कांग्रेस के पास 30, जेजेपी के पास दस विधायक हैं। नायब सैनी को सीएम बनाकर दरअसल बीजेपी ने जाट और गैर जाट की चाल चली है।

    हरियाणा में सबसे ज्यादा 27 फीसदी जाट वोटर्स हैं। आमतौर पर प्रदेश में जाट कांग्रेस, जेजेपी और आईएनएलडी को वोट करते रहे हैं।

    बीजेपी ने ओबीसी चेहरे नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर इसकी तोड़ निकाली है। बीजेपी को उम्मीद है कि जाट वोटर्स भले ही तीन हिस्सों में बंट जाए, लेकिन ओबीसी मुख्यमंत्री देकर गैर जाट वोट उसके ही हिस्से में आएगा।

    ऐसे में आगामी लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा हो सकता है। वहीं, ओबीसी सीएम बनाकर पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए अन्य राज्यों में भी ओबीसी वोटबैंक को मैसेज दिया है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.