Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….
    छत्तीसगढ़

    राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को घरों के निर्माण हेतु प्रायः कुशल राजमिस्त्रियों की आवश्यकता होती है। कई बार दूरस्थ क्षेत्रों में राजमिस्त्रियों की उपलब्धता सीमित होने के कारण उन्हें अन्य ग्रामों से बुलाना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए दंतेवाड़ा जिले में योजना के अंतर्गत ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से हितग्राहियों को निर्माण संबंधी तकनीकी जानकारी एवं आधारभूत कौशल प्रदान कर उन्हें अपने आवास का निर्माण स्वयं करने में सक्षम बनाया जा रहा है। राजमिस्त्री प्रशिक्षण में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    जिले के नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत शामिल ग्राम धुरली में आयोजित प्रशिक्षण सत्र से लाभान्वित होकर महिला पायको ने अपने सपनों का पक्का घर स्वयं तैयार किया है। पायको बताती हैं कि प्रशिक्षण से मिले आत्मविश्वास और तकनीकी ज्ञान ने उन्हें अपने घर का निर्माण स्वयं करने में सक्षम बनाया है। उनका कहना है- पक्का घर बनने से जीवन में स्थायी सुरक्षा और सम्मान दोनों मिले हैं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरे हुए सपने

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय मजदूरों को निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी जाती है। साथ ही प्रतिभागियों को प्रतिदिन 220 रुपये की मजदूरी भी प्रदान की जाती है। पायको सहित कई अन्य ग्रामीण इस प्रशिक्षण का हिस्सा बनकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए हैं।

    ग्राम धुरली के ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल ने उन्हें केवल पक्के घर ही नहीं दिए, बल्कि रोजगार, सम्मान और स्थायी आश्रय भी दिया है। अब वे गर्व के साथ अपने मजबूत और सुरक्षित घरों में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण केवल आवास निर्माण तक सीमित है, बल्कि यह ग्रामीणों को आजीविका, कौशल और आत्मसम्मान से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हो रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    भारत के पैरा-एथलीट्स ने रचा नया इतिहास – वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जीते 22 पदक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई….

    October 7, 2025

    डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, दुलार सिंह का सपना हुआ साकार….

    October 7, 2025

    धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह….

    October 6, 2025

    भारत सिंह साहू का विगत दो माह से बिजली बिल माइनस में….

    October 6, 2025

    गाँव की तस्वीर बदली, कौशल्या की तकदीर सँवरी: जल जीवन मिशन से मिला घर-घर नल का तोहफ़ा….

    October 6, 2025

    पीएम सूर्यघर योजना: सोलर रूफटॉप लगवाने केन्द्र और राज्य सरकार दे रही अनुदान….

    October 6, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत के पैरा-एथलीट्स ने रचा नया इतिहास – वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जीते 22 पदक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई….

    October 7, 2025

    डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, दुलार सिंह का सपना हुआ साकार….

    October 7, 2025

    धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह….

    October 6, 2025

    भारत सिंह साहू का विगत दो माह से बिजली बिल माइनस में….

    October 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.