Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय, दूसरी बार बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति…
    विदेश

    आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय, दूसरी बार बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति…

    By March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय, दूसरी बार बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में शनिवार को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

    अगर जरदारी चुनाव में जीत हासिल कर लेते हैं तो वह पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति होंगे। पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति मौजूदा डॉ. आरिफ अल्वी की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था।

    हालांकि, जब तक नये निर्वाचक मंडल का गठन नहीं हो जाता तब तक वह पद पर बने रहेंगे।

    ऐसे हुआ है समझौता
    व्यवसायी से नेता बने जरदारी, दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष 68 वर्षीय जरदारी को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नीत गठबंधन सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिसके पास बहुमत के लिए आवश्यक संख्या है।

    पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनावों में खंडित जनादेश आने के बाद हुए समझौते के हिस्से के रूप में जरदारी को राष्ट्रपति पद हासिल हो सकता है।

    समझौते के मुताबिक, पीपीपी ने प्रधानमंत्री पद के लिए पीएमएल-एन के उम्मीदवार को समर्थन दिया और मरियम नवाज को पंजाब प्रांत में सरकार बनाने का मौका मिला। वहीं पीएमएल-एन ने राष्ट्रपति पद के लिए जरदारी को समर्थन दिया और सिंध प्रांत पीपीपी के हिस्से में आया।

    दूसरी बार होंगे राष्ट्रपति
    जरदारी इससे पहले 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं और वह दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक भी होंगे। पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के प्रमुख महमूद खान अचकजई, जरदारी को चुनौती दे रहे हैं, जो सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) से चुनाव लड़ रहे हैं।

    जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) में शामिल होने के बाद यह परिषद प्रमुखता से सामने आया है।

    ख्याल रखने का आश्वासन
    पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने आश्वासन दिया कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी पंजाब के सांसदों का उसी तरह ख्याल रखेंगे जैसे वह उनका रखते हैं।

    पीएमएल-एन बहुमत वाली पंजाब प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि वह नौ मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों से अपने पिता के लिए वोट करने के लिए कहने आए थे।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026

    मंत्री केदार कश्यप ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.