Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना….
    छत्तीसगढ़

    पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना….

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग आएंगे और यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।

    राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे, महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण वैष्णव, आईआरसीटीसी, रेलवे जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    इस स्पेशल ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर दर्शनार्थियों का स्वागत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और मंत्री स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग, छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। दुर्ग स्टेशन से इस ट्रेन को उसके गतव्य के लिए मंत्री द्वय सहित दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकार, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमारे, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक अहिरवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा और अन्य जनप्रतिनिधिगण फ्लेग ऑफ करके रवाना करेंगे।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की विशेष पहल के चलते राजनांदगांव से दूसरी बार अयोध्या धाम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन जाने का अवसर सुलभ हुआ है। इससे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को सहूलियत हुई है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय — भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर में कार्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी…..

    February 5, 2026

    पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026

    हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

    February 4, 2026

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार….

    February 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय — भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर में कार्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी…..

    February 5, 2026

    पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.