Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लिया फैसला, सड़क हादसों में लोगों की जान तक जा रही, इसलिए सख्ती, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर को दी सूचना। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को अब पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। 1 सितंबर से यह फैसला पूरे जिले के पेट्रोल पंपों में लागू होगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस संबंध में सख्त फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है। उनका मानना है कि गाड़ियों में पेट्रोल नहीं मिलेगा तो लोग हेलमेट पहनने के लिए जागरूक होंगे।

    इसमें प्रशासन और पुलिस वाले भी उनका सहयोग करेंगे। यानी बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल लेने पर विवाद करने वालों से अफसर सख्ती से निपटेंगे। जो हंगामा करेंगे उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    राजधानी पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने खुद आगे आकर यह फैसला लिया है। एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को इसकी लिखित सूचना डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को दी है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों का मानना है कि राजधानी में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसमें लोगों की जान जा रही है और गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

    इस​ वजह से एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने यह फैसला लिया है कि वे बिना हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल नहीं देंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि यह अभियान रायपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चलाया जाएगा। एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील कि है कि वे दोपहिया चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए।

    बिना हेलमेट से पेट्रोल नहीं देने का नियम कुछ साल पहले भी लागू ​किया गया था। लेकिन सख्ती नहीं होने की वजह से लोगों ने इस नियम को नहीं माना। दरअसल, बिना हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री नहीं करने पर पंपों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं लोग उधार में हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवा लेते थे।

    अधिकतर बार लोग हेलमेट वाले लोगों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल डलवाते फिर उन्हें वापस कर देते। सख्ती नहीं होने की वजह से नियम की धज्जियां उड़ रही थी। इस वजह से इस बार पेट्रोल पंप संचालकों को खुद आगे किया गया है। उनसे कहा गया है​ कि वे ही सख्ती करें। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार आदेश न जारी कर एसोसिएशन वालों से ही लिखित में लिया है कि वे बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल नहीं देंगे।

    News Desk

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.