Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाकिस्तान के पंजाब में पहली बार कोई सिख बना मंत्री, जानिए कौन हैं रमेश सिंह अरोड़ा?…
    विदेश

    पाकिस्तान के पंजाब में पहली बार कोई सिख बना मंत्री, जानिए कौन हैं रमेश सिंह अरोड़ा?…

    By March 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान के पंजाब में पहली बार कोई सिख बना मंत्री, जानिए कौन हैं रमेश सिंह अरोड़ा?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगातार दो ऐसे काम देखने को मिले हैं जो इससे पहले कभी नहीं हुए। सबसे पहले पंजाब को मरियम नवाज के रूप में पहली महिला मुख्यमंत्री मिली।

    वहीं अब पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सिख को भी मंत्री बनाया गया है।

    नारोवाल से विधायक 48 वर्षीय रमेश सिंह अरोड़ा बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंत्री पद की शपथ लेने वाले अल्पसंख्यक सिख समुदाय से पहले व्यक्ति बने।

    रमेश सिंह अरोड़ा नरोवाल से प्रांतीय असेंबली (एमपीए) के तीन बार के सदस्य हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मुख्यमंत्री मरियम नवाफ शरीफ के नेतृत्व वाली हाल ही में निर्वाचित पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।

    यह समारोह लाहौर के गवर्नर हाउस में आयोजित किया गया था। मरियम के चाचा शहबाज शरीफ को हाल ही में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।

    फोन पर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, अरोड़ा ने कहा, “1947 में विभाजन के बाद यह पहली बार है कि किसी सिख को पंजाब प्रांत के कैबिनेट में शामिल किया गया है।

    मैं न केवल सिखों बल्कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं और ईसाइयों सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई के लिए काम करूंगा।” अरोड़ा को हाल ही में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के प्रमुख के रूप में भी चुना गया था।

    बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनावों में, अरोड़ा को नरोवाल से विधानसभा सदस्य के रूप में फिर से चुना गया। वे यहीं के रहने वाले हैं।

    ये वही जगह है जहां गुरु नानक का अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब स्थित है। पिछले साल, उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के लिए “राजदूत” के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

    अरोड़ा ने कहा कि 1947 में विभाजन के दौरान, उनके परिवार ने बहुसंख्यक सिख/हिंदू परिवारों की तरह भारत में रहने के बजाय पाकिस्तान में ही रहने का विकल्प चुना था।

    उन्होंने कहा, “मेरा जन्म ननकाना साहिब में हुआ था लेकिन बाद में हम नारोवाल चले गए। मेरे दादाजी ने अपने प्रिय मित्र के आग्रह पर विभाजन के दौरान पाकिस्तान में ही रहने का विकल्प चुना था। सिर्फ दोस्ती की खातिर, उसने वहीं रुकने का फैसला किया।” अरोड़ा को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग का प्रभार मिलने की संभावना है।  

    गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर से आंत्रप्रेन्योरशिप एंड एसएमई मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट, अरोड़ा ने राजनीति में आने से पहले पाकिस्तान में विश्व बैंक के गरीबी निवारण कार्यक्रम के लिए काम किया।

    2008 में, उन्होंने मोजाज फाउंडेशन की स्थापना की, जो पाकिस्तान में वंचितों और निराश्रितों के लिए काम करने वाला संगठन है।

    बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 50 वर्षीय बेटी मरयम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    मरयम को तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री 74 वर्षीय नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.