Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»रूस घूमने गए पंजाब के 7 युवकों को जबरन रूसी सेना में डाला, लड़ने भेज दिया यूक्रेन; मांग रहे मदद…
    देश

    रूस घूमने गए पंजाब के 7 युवकों को जबरन रूसी सेना में डाला, लड़ने भेज दिया यूक्रेन; मांग रहे मदद…

    By March 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस घूमने गए पंजाब के 7 युवकों को जबरन रूसी सेना में डाला, लड़ने भेज दिया यूक्रेन; मांग रहे मदद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन युद्ध में फंसे पंजाब के होशियारपुर के सात युवकों ने भारत सरकार से मदद की अपील की है।

    उन्होंने दावा किया है कि उन्हें रूस में धोखे से सेना में भर्ती कर दिया गया और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया, जबकि वे नया साल मनाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर रूस घूमने के लिए गए थे।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सात लोग हुड और कैप के साथ रूसी सैनिकों की वर्दी में डरे-सहमे दिख रहे हैं। उनमें से एक अपनी स्थिति समझा रहा है और सरकार से मदद मांग रहा है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 105 सेकंड के वीडियो में पंजाब के सात लोग हुड या कैप के साथ रूसी सेना की जैकेट पहने हुए दिखते हैं।

    वे एक गंदे कमरे के अंदर खड़े हैं जिसके एक छोर पर बंद खिड़की है। उनमें से छह एक कोने में छिपे हुए हैं, जबकि सातवां – जिसका नाम गगनदीप सिंह बताया जा रहा है – वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर अपनी स्थिति समझा रहा है और मदद मांग रहा है।

    सिंह के अनुसार, वे 27 दिसंबर को नया साल मनाने के लिए रूस के लिए रवाना हुए। इन लोगों के पास रूस यात्रा के लिए वीज़ा था – जो 90 दिनों के लिए वैध था – लेकिन फिर पड़ोसी देश बेलारूस की यात्रा की।

    “यहां एक एजेंट ने हमें बेलारूस ले जाने की पेशकश की… हमें नहीं पता था कि हमें वीजा की जरूरत है। जब हम बेलारूस गए (बिना वीजा के) तो एजेंट ने हमसे और पैसे मांगे और फिर हमें छोड़ दिया।

    पुलिस ने हमें पकड़ लिया और रूसी अधिकारियों के पास सौंप दिया, जिन्होंने हमसे दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कराए।” युवक का दावा है कि “अब वे (रूस) हमें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।”

    परिवार ने मदद मांगी
    गगनदीप सिंह का परिवार विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। उनके भाई अमृत सिंह ने बताया, वे लोग “मजबूर” थे क्योंकि वे अपने कागजात को समझ नहीं पाए और बिना पढ़े ही उस पर साइन कर दिए।

    “उन्हें वहां सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि बेलारूस में जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे वे रूसी भाषा में थे। इसमें कहा गया था कि या तो वे 10 साल की कैद स्वीकार करें या रूसी सेना में शामिल हो जाएं।”

    15 दिन की ट्रेनिंग दी फिर यू्क्रेन से लड़ने भेज दिया
    कथित तौर पर लोगों को 15 दिनों का सैन्य प्रशिक्षण दिया गया और सक्रिय युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया।

    गौरतलब है कि बेलारूस जो राजनीतिक और आर्थिक सहायता के लिए रूस पर निर्भर है, को मास्को के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक के रूप में देखा जाता है। क्रेमलिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए अपने क्षेत्र को मंच के रूप में बेलारूस का कई बार इस्तेमाल किया है। 

    विदेश मंत्रालय का क्या कहना है
    पिछले हफ्ते, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह इसी तरह फंसे अन्य लोगों के संपर्क में है, जिनमें जम्मू-कश्मीर का 31 वर्षीय व्यक्ति आज़ाद यूसुफ कुमार भी शामिल है। उनकी “रूसी सेना में भर्ती” के कुछ दिनों बाद, कुमार को कथित तौर पर युद्ध की स्थिति में पैर में गोली मार दी गई थी।

    ऐसी भी खबरें हैं कि कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से कम से कम 10 भारतीयों ने खुद को इसी तरह की संकटपूर्ण स्थिति में पाया है। उन्हें सुरक्षा गार्ड या मजदूर की नौकरी के बहाने रूस भेजा गया था। उन्हें बरगलाने वाले एजेंट ने प्रत्येक से तीन लाख रुपये भी वसूले।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट…..

    April 3, 2026

    फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार….

    April 3, 2026

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा….

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल रमेन डेका….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.