Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राहुल गांधी के करीबी? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने मचाया बवाल…
    विदेश

    पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राहुल गांधी के करीबी? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने मचाया बवाल…

    By March 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राहुल गांधी के करीबी? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने मचाया बवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु में विधान सौध गलियारे में 27 फरवरी को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद उनके समर्थकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आरोपों की सत्यता की जानने के लिए सरकारी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को जांच का आदेश दिया था।

    एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी बेंगलुरु के आरटी नगर का रहने वाला है, दूसरा हावेरी जिले के ब्यादगी का और तीसरा आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। ब्यादगी का रहने वाला आरोपी मिर्च व्यापारी बताया जा रहा है। 

    इस बीच, भाजपा ने ‘क्लू4 एवीडेंस फॉरेंसिक इन्वेटिगेशंस प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से तैयार की गई जांच रिपोर्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की।

    इस रिपोर्ट पर शहर के ‘संवदा फाउंडेशन’ की ओर से ऑडियो फॉरेंसिक परीक्षक फणींद्र बी एन ने हस्ताक्षर किए हैं। गैर-लाभकारी संगठन ‘संवदा फाउंडेशन’ कथित तौर पर RSS से जुड़ा हुआ है।

    बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगियों को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    भाजपा की कर्नाटक यूनिट ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘राहुल गांधी ‘भारत तोड़ो’ का स्टंट करने में व्यस्त हैं। बेंगलुरु पुलिस ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के लिए उनके करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

    राष्ट्र-विरोधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए और UAPA के तहत इसकी जांच हो।’

    वीडियो की जांच पर ही उठ रहे सवाल
    फणींद्र ने कहा कि उनकी राय में इस घटना की वीडियो से ‘छेड़छाड़ नहीं की गई और यह एक बार में रिकार्ड की गई है।’ उन्होंने कहा कि इस मामले में यह प्रश्न कि क्या ‘नासिर साब जिंदाबाद’ कहा गया या ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, तो उपरोक्त विश्लेषण से पता चलता है कि ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने की संभावना अधिक है।

    राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सवाल किया कि क्या यह रिपोर्ट तैयार करने वाली व्यक्ति की अपनी कोई प्रयोगशाला है और क्या उन्होंने विश्लेषण किया है।

    उन्होंने कहा, ‘हम यह पता लगाएंगे कि उन्होंने किसकी अनुमति से यह किया, किसने उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया और क्या उन्हें ऐसी रिपोर्ट सार्वजनिक करने का अधिकार है।’

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    NEET में एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….

    August 26, 2026

    ग्राम हेमांबद में पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई….

    August 26, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.