Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय का 90% हिस्सा साल भर झेलेगा सूखे की मार: स्टडी…
    देश

    3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय का 90% हिस्सा साल भर झेलेगा सूखे की मार: स्टडी…

    By February 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय का 90% हिस्सा साल भर झेलेगा सूखे की मार: स्टडी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मानवीय गतिविधियों की वजह से दुनिया का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन (Climatic Change) इंसानों के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

    ग्लोबल वार्मिंग अगर 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाती है, तो हिमालय क्षेत्र के करीब 90 प्रतिशत हिस्से में एक साल तक तक सूखा रहेगा, ये जानकारी एक रिसर्च में सामने आई है।

    जर्नल क्लाइमैटिक चेंज में पब्लिश प्रकाशित निष्कर्षों के मुताबिक, भारत गर्मी के जोखिम से 80 प्रतिशत तक बच सकता है, जबकि 3 डिग्री ज्यादा तापमान होने से कृषि भूमि को सूखे की ज्यादा मार झेलनी पड़ती है। इससे बचने के लिए पेरिस समझौते का पालन करना होगा। व

    हीं पेरिस समझौता वैश्विक तापमान बढ़ोतरी (Global Warming) को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लक्ष्यों का पालन करने को कहता है।

    कैसे बढ़ता है ग्लोबल वार्मिंग का खतरा?

    यूके में ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय (यूईए) में रिसर्चर्स के नेतृत्व वाली टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि किस तरह से इंसान और प्रकृति के जुड़े जोखिम बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ जाता है।

    यह आठ स्टडी भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया और घाना पर केंद्रित हैं। स्टडी के मुताबिक, सूखा, बाढ़, फसल की पैदावार में गिरावट और जैव विविधता और प्राकृतिक पूंजी के नुकसान से ग्लोबल वार्मिंग का स्तर काफी बढ़ जाता है।

    शोधकर्ताओं ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने से आधी बॉयो-डाइवर्सिटी को बचाने में मदद मिल सकती है।  जबकि 3 डिग्री रखने पर 6 प्रतिशत ही बचाया जा सकेगा। 

    कैसे कम होगी कृषि भूमि पर सूखे की मार?

    रिसर्च टीम के मुताबिक, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की वजह से खेती की जमीन को सूखे की ज्यादा मार झेलनी पड़ती है।

    ऐसा हुआ तो  हर देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा खेती की जमीन को एक साल से लेकर 30 साल तक गंभीर रूप से सूखे की मार झेलनी पड़ सकती है। वहीं ग्लोबल वॉर्मिंग को अगर1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जाता है तो भारत में कृषि भूमि पर सूखे का जोखिम 21 प्रतिशत (भारत) और 61 प्रतिशत (इथियोपिया) के बीच कम हो जाएगा। इससे नदी और झरनों की वजह से आने वाली बाढ़ और इससे होने वाला नुकसान भी कम होगा। 

    ग्लोबल वार्मिंग पर शोधकर्ताओं की चेतावनी

    शोधकर्ताओं ने कहा कि छह देशों में गंभीर सूखे की वजह से मानव जोखिम में होने वाली वृद्धि में 3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस पर 20-80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि समुद्र के बढ़ते स्तर से तटीय देशों में आर्थिक नुकसान बढ़ने का अनुमान जताया गया है, अगर तापमान वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा तो गर्मी में काफी कमी आएगी।

    शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए और ज्यादा कोशिशों की जरूरत है, क्यों कि क्योंकि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर चल रही नीतियों के तहत ग्लोबल वार्मिंग में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.