Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा

    तोंगपाल पुलिस ने बीते गुरुवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स चेक पोस्ट (एनएच-30, ग्राम तोंगपाल) पर की गई कार्रवाई में रेनॉल्ट ट्राइबर कार से 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सुचना मिली थी कि दोनों तस्कर गांजे की इस खेप को रेनॉल्ट ट्राइबर कार क्रमांक UP-37-Z-2636 में छिपाकर सुकमा से जगदलपुर की ओर ले जाया जा रहे है। इसके बाद सूचना की पुष्टि के लिए सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू और उनकी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (एनएच-30), ग्राम तोंगपाल के पास स्थित नारकोटिक्स जांच नाका पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों की कार को रोक कर विधिवत जांच की, जिसमें वाहन से कुल 24 पैकेट में बंद 122.370 किलोग्राम गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले है दोनों आरोपी
    बता दें कि गांजे की तस्करी करते पकड़े गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। पहले युवक का नाम मोहम्मद हाशिम (उम्र 32 वर्ष), पिता मोहम्मद अशफाक है जो किला कोना, काली मस्जिद, थाना कोतवाली, हापुड़ उत्तर प्रदेश और दूसरा युवक नबील खान, पिता महमूद अली खान (उम्र 36 वर्ष) फूल गढ़ी, थाना देहात, हापुड़ (उत्तर प्रदेश ) का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 16/2025, धारा 20(ख)(ii)(ग) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    कार समेत 16 लाख का माल जब्त
    पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अवैध गांजा के साथ-साथ ट्रिबर वाहन (अनुमानित कीमत 7,00,000 रुपए ), दो मोबाइल फोन, 3,400 रुपए  नकद सहित कुल 16,82,360 मूल्य की सामग्री जब्त की।

    गौरतलब है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह एवं अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में की गई। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक धनीराम लहरे, राजेन्द्र राठौर, हरेन्द्र यादव एवं आरक्षक फागू राम वट्टी, शेखर चुरेन्द्र, बुधराम नाग की विशेष भूमिका रही।

    सुकमा पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील है कि वे नशा तस्करी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    News Desk

    Related Posts

    महिला बाल विकास मंत्री ने बीजापुर में बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए संचालित सेवाओं का किया निरीक्षण…

    August 1, 2025

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा -अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश….

    August 1, 2025

    डायरिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनटोला में चला जागरूकता कार्यक्रम

    August 1, 2025

    जिले में खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की हो रही पर्याप्त आपूर्ति

    August 1, 2025

    रक्तदान महादान – वी क्लब मनेन्द्रगढ़ का सराहनीय आयोजन

    August 1, 2025

    बिल्हा के विकास के लिए राशि की नहीं होगी कमी : अरुण साव….

    August 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला बाल विकास मंत्री ने बीजापुर में बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए संचालित सेवाओं का किया निरीक्षण…

    August 1, 2025

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बीजापुर में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा -अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश….

    August 1, 2025

    जिले में खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की हो रही पर्याप्त आपूर्ति

    August 1, 2025

    डायरिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनटोला में चला जागरूकता कार्यक्रम

    August 1, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.