Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
    विदेश

    अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…

    By February 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

    लोगों ने इसे लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है और इस बाल विवाह को गलत बताया है।

    यह बात ध्यान देने वाली है कि पाकिस्तान में भी शादी को लेकर न्यूनतम उम्र का कानून बना हुआ है।

    ऐसे में लोग यह सवाल कर रहे हैं कि खुलेआम कानून तोड़ा गया और इस पर कोई ऐक्शन क्यों नहीं हुआ? पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, 18 साल से कम आयु का लड़का निकाह नहीं कर सकता है जबकि लड़की के लिए मिनिमम एज 16 साल है।

    हालांकि, सिंध प्रांत में विवाह को लेकर जो कानून लागू है, उसके मुताबिक लड़का और लड़की दोनों की उम्र 18 बरस से अधिक होनी चाहिए। 

    https://www.instagram.com/salaam_pakistan/reel/C3p6-mJC7tz/

    रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने अपने घरवालों को यह अल्टीमेटम दिया था कि वह अपनी पढ़ाई तभी जारी रखेगा जब उसकी पसंद की लड़की से शादी कराई जाएगी। इस बात को लेकर उसके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और उन्होंने दोनों की इंगेजमेंट करा दी।

    अब जल्द ही निकाह भी होने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के और लड़की दोनों की मां ने इस शादी का समर्थन किया है और इसे सही करार दे रही हैं। लड़की की मां ने कहा, ‘मेरा निकाह 16 साल की उम्र में हुआ था। मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रही हूं कि यह सही फैसला है।’

    लड़के की मां बोली- मुझे कोई दिक्कत नहीं 
    मीडिया में लड़के की मां का भी बयान छपा है। उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी हुई तब मैं 25 साल की थी। मगर, मेरा बेटा कम उम्र में निकाह कर रहा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’ लड़के और लड़की के घरवालों ने भले इस शादी का समर्थन किया हो, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इस पर भड़के हुए हैं।

    एक शख्स ने कमेंट किया, ‘यह तो हद हो गई है।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘अगर ये दोनों कंटेंट क्रिएटर हैं तो बात समझ में आती है।

    ऐसी स्थिति में यह पूरी प्लानिंग के साथ उठाया गया कदम हो सकता है।’ वहीं, बहुत से लोगों ने कमेंट करके कहा है कि बाल विवाह को बढ़ावा देना सही नहीं है। इस उम्र में बच्चों को पढ़ने-लिखने और दूसरी स्किल्स डेवलप करने पर ध्यान देना चाहिए। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.