Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
    विदेश

    प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…

    By February 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने कंगाली की हालत में आम चुनाव कराए। चुनाव के बाद अभी सरकार बनी नहीं कि पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री एक बार फिर आईएमएफ की शरण में पहुंचने वाले हैं।

    ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की आने वाली सरकार अपना बकाया अरबों का कर्ज चुकाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कम से कम 6 अरब डॉलर का नया कर्ज मांगने वाली है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ इस फंड के लिए बातचीत करने चाहेगा। दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत मार्च या अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।  

    पाकिस्तान पिछली गर्मियों में आईएमएफ के लोन की बदौलत डिफॉल्टर होने से बच गया, अब आईएमएफ का प्रोग्राम अगले महीने समाप्त हो रहा है।

    पाकिस्तान डिफॉल्टर न हो जाए इसके लिए नई सरकार 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए आईएमएफ के साथ फिर से संपर्क साधेगी।

    बेलआउट से पहले पाकिस्तान को आईएमएफ की कई मांगों को अमल में लाना पड़ा और अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ा।

    जिसके लिए पाकिस्तान को अपने बजट संशोधित करना पड़ा। इस कड़ी में लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी और बिजली और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल थी।

    पाकिस्तान में किसकी बनेगी सरकार?
    पाकिस्तान के दो बड़े राजनीतिक दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) के बीच आम चुनाव के बाद आखिरकार गठबंधन सरकार पर सहमति बनी गयी है।

    पाकिस्तान में गत आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में मतदाताओं ने पाकिस्तानी संसद के निचले सदन के लिए 266 उम्मीदवारों को चुना है।

    ये लोग नये प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे और प्रांतीय असेंबली प्रांतीय प्रमुखों का चुनाव करेगीं।

    जियो न्यूज’ ने बताया कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दोनों दलों की समन्वयक समिति के मंगलवार को समझौते पर सहमत होने के बाद एक और कार्यकाल के लिए नामित होंगे।

    जबकि पीपीपी के पूर्व अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए नामित होंगे।

    सत्ता साझा करने के फार्मूले के अनुसार पीपीपी शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय सहित शीर्ष संवैधानिक पद प्राप्त कर सकती है।

    पीपीपी को अन्य चीजों के अलावा विशेष रूप से, राष्ट्रपति पद, सीनेट का अध्यक्ष पद, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री और नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के पद मिलेंगे, जबकि पीएमएल-एन को प्रधानमंत्री कार्यालय, नेशनल असेंबली अध्यक्ष का पद और विधानसभा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के लिए राज्यपालों को नामित करने का अधिकार मिलेगा।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.