Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»आज का राशिफल 25 जून 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    News DeskBy News DeskJune 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 25 जून 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आप अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाएंगे, जिससे घर में सब खुश होंगें। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। भाई-बहनों के सहयोग से आप जिन्दगी में आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आज आप अच्छा समय बितायेंगे, उनके साथ बिजनेस को लेकर चर्चा करेंगें। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, उनको घूमाने भी ले जा सकते है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 9

    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में सुधार होगा, जीवन में नयापन आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, उनको हायर एडुकेशन के लिए आज एडमिशन मिलने की संभावना है। आज आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से होगी, कुछ राजनितिक मुद्दों पर विशेष बात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा।
    शुभ रंग- मजेंटा
    शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है, आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। महिलायें आज घर को सजाने-सवांरने का काम करेंगी, इस काम में बच्चे उनकी मदद करेंगें। आज आपको घर में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका ताल-मेल बना रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ के योग बन रहे है। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा, जिससे जल्द ही आपके घर में खुशियां आएंगी।
    शुभ रंग- आसमानी नीला
    शुभ अंक- 5

    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आज आप लोगो को रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें। आज का दिन लवमेट के लिए ख़ुशी देने वाला होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आप काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शादीशुदा रिश्तों में मन–मुटाव दूर होगा, घर में रौनक बनी रहेगी। आज अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें।
    शुभ रंग- पीच
    शुभ अंक- 3

    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ-साथ खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। छात्रों को आज स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता मे शामिल होने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। लवमेट आज एक-दूसरे का ध्यान रखें और अपने रिश्ते पर विश्वास कायम रखें, जिससे आप लोग खुश रहें। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त होगा, जहां आपकी मुलाकात आपके परिजनों से होगी।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपमें एक नयी उर्जा का अहसास होगा, जिससे आप आलस्य का त्याग करके दिनचर्या से जुड़े सारे काम बखूबी करेंगें। घर से बाहर रहकर पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को पेरेंट्स का सहयोग बना रहेगा, जिससे वो बेफिक्र होकर अपनी पढाई करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जरूरतमंद मित्र की आज आप मदद करेंगे, जिससे आपकी मित्रता और प्रगाढ़ होगी। आज आप सामाजिक नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करेंगे। आज आप भाई-बहनों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 8

    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। आज आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते हैं, इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं। आज आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें, जो आपके सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और हैं। आज आपके घर मांगलिक प्रोग्राम की शुरुआत होगी। आज आपको राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास दृढ होगा। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगें, आपको ख़ुशी मिलेगी। आज बच्चे किसी चीज को लेकर आपसे जिद कर सकते है। आज आप सामाजिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेंगें, जिससे आपको कुछ चीजें करीब से देखने का मौका मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाएं आज घर से अपने बिजनेस को चलाने की शुरुआत कर सकती है।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 6

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी, जिससे आपके बिजनेस को बढ़िया लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे व्यक्तियों को आज घर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक तौर पर कार्यरत व्यक्तियों को आज समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के लोगो से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, बाहर खाने पर भी बच्चों को ले जा सकते है। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। छात्रों को आज किसी विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 9

    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप सुबह की सैर करने जा सकते हैं, जिससे आज आप पूरा दिन उर्जावान बने रहेंगें। ऑफिस में आज आपकी सहकर्मी के साथ काम को लेकर कुछ विशेष बात हो सकती है, सब लोग मिलकर अच्छे से काम करेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप शाम को डिनर पर जायेंगें, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्ग से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप ज्यादा समय पढ़ने-लिखने में बिताएंगे। आज आपको आपके साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 5

    कुम्भ राशि:
    आज का दिन आपके लिये शानदार रहेगा। आज आपको पार्टनरशिप में किसी बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। रोजगार में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें, जिससे भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों आज कला को निखारने का बढ़िया मौका मिलेगा। आज आप आध्यात्म में ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे मन में शांति का अनुभव होगा। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को आज रोज की अपेक्षा अक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।
    शुभ रंग- पर्पल
    शुभ अंक- 2

    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे आपके बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा, जिससे वो पढ़ाई में बढ़िया परफोर्म करेंगें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। शिक्षकों को आज थोडा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान का अनुभव होगा।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक-2

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.